बिजनौर जनपद में पुलिस ने दो सगी बहनों नूरी और तबस्सुम को स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 111.54 ग्राम स्मैक बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। इन दोनों बहनों के कब्जे से 89 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं।
स्मैक तस्करी के आरोप में दो सगी बहनें गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार बिजनौर पुलिस इन दोनों नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजनौर जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत एक घर में स्मैक का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर जब दबिश दी तो दो सगी बहनों नूरी और तबस्सुम को इसमें संलिप्त पाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह दोनों बहने कब से स्मैक तस्करी में संलिप्त थीं और इन लोगों के नेटवर्क में कौन लोग जुड़े हुए हैं।















