गुरुग्राम में VHP का संस्कृत और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर महामंथन!
August 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

आधुनिक विज्ञान और संस्कृत का अनोखा संगम! VHP के ‘अखिल भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग’ में जुटे देशभर के विद्वान

गुरुग्राम के अशोक सिंहल वैदिक अनुसंधान संस्थान में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के दस दिवसीय 'अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग' का शुभारंभ हुआ है।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Jun 5, 2026, 04:25 pm IST
inभारत, शिक्षा, हरियाणा
VHP Sanskrit Shikshak Prashikshan Varg Gurugram Ashok Singhal Vedic Sansthan



गुरुग्राम । विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के अशोक सिंहल वैदिक अनुसंधान संस्थान में आयोजित दस दिवसीय ‘अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग’ में देश भर से आए विद्वानों ने संस्कृत भाषा के महत्व, इसके संरक्षण और आधुनिक विज्ञान के साथ इसके समन्वय पर गहन मंथन किया।

“संस्कृत भारत की सनातन धरोहर की जीवंत प्रतिध्वनि”

विहिप के संरक्षक व विहिप संस्कृत आयाम के पालक दिनेश चन्द्र ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा भारत की सनातन धरोहर की जीवंत प्रतिध्वनि है।

“अपने अप्रतिम गुणों और वैशिष्ट्य के कारण वैदिक युग में भी देववाणी प्रतिष्ठित थी और आज भी इसकी वैश्विक व्याप्ति है। हमें ऐसे अध्येताओं को तैयार करना होगा जो संस्कृत को समकालीन परिवेश में सूचना तकनीक (Information Technology) और वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) के साथ लेकर आगे बढ़ें।”
– दिनेश चन्द्र

धर्म, संस्कृति और भाषाओं की हो रही पुनर्प्रतिष्ठा: डॉ. सुरेंद्र जैन

वर्ग के उद्घाटन सत्र में विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने देश में हो रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि विगत 12 वर्षों से गौरव के प्रतीकों को अपनाने के साथ-साथ धर्म, संस्कृति, इतिहास, शिक्षा, कला और भाषाओं की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए अत्यंत प्रभावी और ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। ऐसे समय में संस्कार, दीक्षा और संस्कृति की पर्याय ‘देववाणी’ (संस्कृत) के प्रोत्साहन और संरक्षण के लिए व्यापक संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं।

VHP Sanskrit Shikshak Prashikshan Varg Gurugram Ashok Singhal Vedic Sansthan

 

संस्कृत जीवन की दिशा निर्धारित करने वाली कालजयी शक्ति

प्रो. रमेश कुमार पांडेय के विचार-

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ‘संस्कृत भारती’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय ने गुरु के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “संस्कार, ज्ञान, विचार दृष्टि और सभी गुणों को विकसित करने वाले गुरू का जीवन में विशिष्ट महत्व है। संस्कृत गुरु और गुरुत्व को प्रतिष्ठित करने वाली सात्त्विक वाणी है; जीवन की दिशा निर्धारित करने वाली यह एक कालजयी शक्ति है।”

आधुनिक अनुसंधान और संस्कृत का समन्वय

विहिप संस्कृत आयाम के प्रमुख प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने विज्ञान और संस्कृत के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हुए कहा कि आज विश्व यदि विज्ञान, अंतरिक्ष और सूचना तकनीक के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और निष्कर्ष में संलग्न है, तो युगों से मौजूद संस्कृत भाषा के व्यापक विश्लेषण और शोध का उत्साह भी उसी अनुपात में मौजूद है। विहिप का ‘संस्कृत आयाम’ इसी दृष्टि को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इस अवसर पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा जी ने संगठन के सभी आयामों का विस्तृत परिचय दिया। उन्होंने भारत में सनातन धर्म के प्रसार और विश्व भर में हिन्दुत्व की प्रतिष्ठा के लिए सभी से एकजुट होने का सशक्त आह्वान किया।

“संस्कृत बने युवाओं की जीविका और स्वाभिमान का शस्त्र”

राष्ट्रीय संस्कृत आयाम के सह-आयाम प्रमुख और हरियाणा संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने संस्कृत वर्ग में उपस्थित सम्मानित अतिथियों और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने अपने स्वागत भाषण में विहिप के लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए कहा, “संस्कृत को केवल संभाषण तक सीमित न रखकर शास्त्र विमर्श और लोकवाणी बनाना है। इसके साथ ही इसे राष्ट्रभक्त युवा शक्ति की जीविका (Livelihood) और स्वाभिमान का शस्त्र बनाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।”

Topics: Vishva Hindu Parishadविहिप संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षणVHP Sanskrit Training GurugramAshok Singhal Vedic Research InstituteVHP Sanskrit AayamVHP Sanskrit Prashikshan VargAshok Singhal Vedic Anusandhan SansthanGurugram Sanskrit NewsSanskrit and Modern ScienceVishwa Hindu Parishad Education
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

VHP Alok Kumar speech Jihadist mindset UCC Delisting

गाजियाबाद से उदयपुर तक निशाने पर हिन्दू! VHP अध्यक्ष आलोक कुमार बोले- ‘जिहादी मनोवृत्ति पर बुलडोजर एक्शन जरुरी’

VHP Dr Surendra Jain Namaz On Roads Ban

“सड़कों पर नमाज़, नमाज़ नहीं फसाद है” : विश्व हिन्दू परिषद ने सड़कों पर नमाज़ की ज़िद के खिलाफ खोला मोर्चा

77 करोड़ की 33 सरकारी जमीनें वक्फ के नाम : कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए कैसे वक्‍फ बोर्ड करता है कब्जा

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरकाशी: जोशियाड़ा में मांस विक्रेताओं द्वारा गंगा प्रदूषण के विरोध में बजरंग दल-विहिप का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल

कन्वर्जन पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई चिंता, कहा- देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा, बने कठोर कानून

“नमाज अदा करने के नाम पर दिए वेतन का देना होगा हिसाब” : CAA पर केजरीवाल के बयान से नाराज हुआ संत समाज, कहीं बड़ी बातें

Load More

ताज़ा समाचार

पश्चिम बंगाल सरकार ने 4800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट, बांग्लादेश ने सिर्फ 73 स्वीकारे

आरोपी सलमान खान

सलमान खान ‘सनी सिंह’, बनकर हिंदू महिला से की शादी! फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Canada toranto indian Himanshi Khurana killed by his partner Abdul Gaffoori

टोरंटो में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की उसके ही दोस्त अब्दुल गफूरी ने की हत्या, गिरफ्तार

(Image created by AI)

Today Weather: देश में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश

धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान: Zen Z की ताकत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता, 20 करोड़ युवाओं का संकल्प सबसे बड़ा

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025: श्रावण मास में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व सेवा भारती द्वारा शिवभक्तों की सेवा

बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा और PoJK में विरोध प्रदर्शन तेज, शहबाज सरकार का अंत निकट!

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए आज कारसेवा का औपचारिक शंखनाद, गोवर्धन में हवन-पूजन

जनजाति गौरव दिवस मनाता जनजाति समाज (फाइल चित्र)

विश्व मूल निवासी दिवस पर विशेष : विफल होती कुटिल चाल

रूसी तेल खरीददारों पर 100% टैरिफ के बीच जे़डी वांस ने PM मोदी से की बात, क्या है पूरा मामला?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies