नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हीटवेब के कारण लोग परेशान हैं। नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी और अधिक बढ़ गई है। हालांकि इस बीच राहत की खबर है कि मानसून आज केरल के तटों तक पहुंच रहा है। वैसे मानसून केरल के तटों तक 1 जून तक पहुंचता है लेकिन इस बार पहले ही पहुंच रहा है। मंगलवार को देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा। ऐसे में लोगों को बेवजह घरों से बाहर ना निकलने की चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिका में गुजरात की महिला की गोली मारकर हत्या, स्टोर में घुसा हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
दिल्ली, यूपी और बिहार में मानसून कब पहुंचेगा?
मौसम विभाग ने मानसून के 27 से 30 जून तक दिल्ली-NCR में पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून 15 से 25 जून के बीच और बिहार में 12 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी में 27 मई और राजस्थान में 28 और 29 मई को बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने लू की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।
बिहार के लिए मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिमी बिहार के जिलों में पछुआ हवाओं के कारण भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चार प्रमुख जिलों के लिए लू का विशेष अलर्ट जारी किया है। औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास जिले में गंभीर हीटवेव (लू) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।













