'पद्मश्री सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री को किया दंडवत प्रणाम', कौन हैं पजानिवेल जिन्होंने संस्कारों से जीता दिल
September 29, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘पद्मश्री सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री को किया दंडवत प्रणाम’, कौन हैं पजानिवेल जिन्होंने संस्कारों से जीता दिल

के. पजानिवेल को इससे पहले वर्ष 2023 में मार्शल आर्ट्स के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुडुचेरी सरकार की ओर से 2012 में उन्हें कलाइमामणि पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Written byसुनीता मिश्रासुनीता मिश्रा
May 25, 2026, 10:44 pm IST
inभारत
प्रधानमंत्री को साष्टांग प्रणाम करते के. पजानिवेल

प्रधानमंत्री को साष्टांग प्रणाम करते के. पजानिवेल

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (25 मई) को पद्म पुरस्कार दिए। इस खास मौके पर प्रसिद्ध मार्शल आर्ट गुरु के. पजानिवेल को पांच हजार साल पुराने तमिल मार्शल आर्ट ‘सिलंबम’ में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेने से पहले 53 वर्षीय पजानिवेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंडवत प्रणाम किया। उनके इस संस्कार और सादगी भरे वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया और देशवासियों का दिल जीत लिया है।

कौन हैं के. पजानिवेल

पजानिवेल का जन्म पुडुचेरी के पूरनंकुप्पम में बेहद साधारण परिवार में 30 जनवरी 1973 को हुआ। 13 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी माता ने अकेले ही अपने चार बच्चों का पालन-पोषण किया। उन्होंने छोटी उम्र से ही कठिन परिश्रम करना और मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। सातवीं कक्षा के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ बस साफ करने का काम शुरू किया। इसके बाद वह बस चालक बन गए, लेकिन मार्शल आर्ट के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ।

कुछ समय बाद उन्होंने मास्टर राजाराम के मार्गदर्शन में सिलंबम में अपना सफर शुरू किया और विभिन्न महाद्वीपों में इसे लोकप्रिय बनाया। पजानिवेल एक कुशल कलाकार और समर्पित शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और उसमें जीत दर्ज की। उन्होंने वर्ष 2002 में तिरुचिरापल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिलंबम प्रतियोगिता में 56-60 किग्रा वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं वर्ष 2004 में नागरकोइल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सिलंबम प्रतियोगिता में 55-60 किग्रा वर्ग में वह प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किए गए। बताया जाता है कि वह स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करते हैं, ताकि यह पारंपरिक कला आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती रहे। उनके शिष्यों में यूरोप और ब्राजील के छात्र भी शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है।

सम्मान मिलने पर पजानिवेल ने कहा?

पद्मश्री सम्मान मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए के. पजानिवेल ने कहा कि वे इस सम्मान को चार दशकों से अधिक समय से तमिल विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहन मानते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकारी सहयोग से स्कूलों में सिलंबम पढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे वैश्विक स्तर पर सिलंबम को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने सभी प्रयास जारी रखेंगे।

कई बड़े अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

के. पजानिवेल को इससे पहले वर्ष 2023 में मार्शल आर्ट्स के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुडुचेरी सरकार की ओर से 2012 में उन्हें कलाइमामणि पुरस्कार दिया गया। उन्हें 2004 में नेहरू युवा केंद्र ने सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार और 2002 में सिलंबम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की जमकर तारीफ

भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट विरासत को बचाने और उसे बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने के. पजानिवेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इनको सम्मानित करना बेहद जरूरी था। एक अन्य यूजर ने भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि यह अकेली ऐसी पार्टी है, जो आम लोगों और उनकी मेहनत को पहचानती है। ये पद्मश्री अवॉर्ड पहले ज्यादातर चमचों को ही दिए जाते थे। नरेंद्र मोदी के बाद ये अब आम लोगों को दिए जाते हैं।

 

Topics: PM Modiवायरल वीडियोPadma Shri Awardपजानिवेल पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानितप्रसिद्ध मार्शल आर्ट गुरु के. पजानिवेलसिलंबमTamil Martial Art Expert K Pazhanivel
सुनीता मिश्रा
सुनीता मिश्रा
हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री। इग्नू दिल्ली से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री। पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक

काशी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी ने गुजरात की प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रिवाबा जडेजा जी

Sabarmati Samvad 2026: स्टार्टअप, नौकरी और शिक्षा… गुजरात में युवाओं के लिए क्या है खास? रिवाबा जडेजा जी से जानिए

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और श्री परिंदु भगत (काकू भाई)- भाजपा नेता एवं प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट

PM नरेंद्र मोदी को करीब से देखने वाले काकू भाई ने खोले पुराने राज, बताया- कैसी थी उनकी शुरुआती जिंदगी और कार्यशैली?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ग्लोबल साउथ की आवाज बने ब्रिक्स, पीएम मोदी ने रखा भारत का विकास विजन; बोले- सहयोग ही एकमात्र रास्ता

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

Load More

ताज़ा समाचार

भरुच स्थित स्मारक के स्तंभ पर बनी मूर्तियां

भोजशाला से भरूच तक की कहानी एक

Explainer: नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नकेल कसेगी सरकार: क्या होगा असर और किन देशों में पहले से है ये कानून?

चम्पावत में कर्नल अजय कोठियाल लगाएंगे अग्निवीर ट्रेनिंग कैंप, विजयदशमी से शुरू होगा

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट: बारिश से क्वार्टरफाइनल रद्द, भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका-बांग्लादेश सेमीफाइनल में

चोर बनाने के लिए बच्चों की चोरी

ट्राई का नया आदेश: अब AI से पकड़े जाएंगे स्पैम कॉल्स, बिना शिकायत भी होगी कार्रवाई

गोल्डी बराड़ पर 10 लाख डॉलर का इनाम

एफबीआई ने गोल्डी बराड़ को टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, 10 लाख डॉलर इनाम घोषित

प्रतीकात्मक तस्वीर

FCRA संशोधन बिल 2026: जेपीसी की दूसरी बैठक आज, गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे जानकारी

H-1B वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव: इंस्पेक्टर जनरल एंथनी डी’एस्पोजिटो का बड़ा बयान, भारतीय कामगारों पर असर?

Nepal Bans 26 Social media platform

सोशल मीडिया पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर रोक लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में हुआ बड़ा ऐलान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies