दिल्ली में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना कर रही है। महिला ने एक व्यक्ति मोहम्मद फहीम पर धोखा देने, धमकाने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज होने का इंतजार था।
धर्म परिवर्तन के लिए फंसाने का आरोप
महिला का आरोप है कि मोहम्मद फहीम, जो इस समय जेल में बंद है और जिस पर गैर-कानूनी हथियार सप्लाई करने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, ने उसे अपने जाल में फंसाया धीरे-धीरे उसके साथ गलत व्यवहार शुरू हुआ। महिला का कहना है कि उसे डराया-धमकाया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। । पीड़िता के अनुसार, फहीम ने कहा था कि उसके मौलवी मामा ने उसे एक हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराने की सलाह दी थी, ताकि उसे “सबाब” मिल सके। महिला ने यह दावा भी किया कि फहीम ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से हज पर न जा पाने की बात कही थी।
पीड़िता के अनुसार, पिछले चार साल उसके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे। उसने बताया कि उसे कई बार धमकियां मिलीं और अपमानजनक बातें कही गईं। महिला का दावा है कि उसके साथ जबरदस्ती भी की गई और उसे मानसिक आघात पहुंचा। हाल ही में उसे जेल से भी धमकी मिलने की बात कही गई है। इन आरोपों के बाद महिला ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। महिला ने पुलिस को अपना पूरा बयान दे दिया है। अब वह चाहती है कि मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

















