उत्तरकाशी । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे, हर्षिल क्षेत्र में देश के सबसे पहले बूथ का निरीक्षण करने के बाद वे संतुष्ट दिखे।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और बीएलओ के बातचीत कर उन्होंने प्रकिया जानी, महिला बीएलओ द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए सारी प्रकिया का प्रस्तुतीकरण दिया।
मीडिया को जारी बयान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्य में चल रही SIR की तैयारियों पर संतोष जताया।
ज्ञानेश कुमार अगले दो दिन अन्य पोलिंग बूथों पर भी जाकर चुनाव,वोटर लिस्ट आदि के समीक्षा करेंगे।

















