नागपुर: संघ के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का आज निकलेगा भव्य पथ संचलन, महल चौक पर होगा दो अलग-अलग समूहों का संगम
August 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नागपुर: संघ के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का आज निकलेगा भव्य पथ संचलन, महल चौक पर होगा दो अलग-अलग समूहों का संगम

नागपुर में संघ का भव्य पथ संचलन आज, महल चौक पर होगा संगम! देश भर से जुटे 880 स्वयंसेवकों की कदमताल देखने उमड़ेंगे लोग। पढ़ें पूरा रूट शेड्यूल

Written byShivam DixitShivam Dixit
May 23, 2026, 01:07 pm IST
inभारत, संघ @100, महाराष्ट्र
RSS Nagpur Karyakarta Vikas Varg Path Sanchalan

नागपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय (सामान्य)’ इन दिनों नागपुर के रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हो रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में देश के कोने-कोने से आए स्वयंसेवक भविष्य की चुनौतियों और सामाजिक परिवर्तन के लिए तैयार हो रहे हैं। इसी क्रम में आज 23 मई को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा।

880 शिक्षार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

इस वर्ष के वर्ग में 21 से 40 वर्ष की आयु के कुल 880 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ये स्वयंसेवक भारत के सभी क्षेत्रों और प्रान्तों से आए हैं और विविध भाषाएं बोलने वाले हैं, जो संघ की अखिल भारतीय व्यापकता को दर्शाता है।

कठोर दिनचर्या और राष्ट्र-निर्माण की शिक्षा

वर्ग की दिनचर्या अत्यंत अनुशासित है। सुबह 4 बजे जागरण से शुरू होकर रात्रि 10:30 बजे विश्रांति तक शिक्षार्थी व्यस्त रहते हैं।

इस दौरान उन्हें-

  • शाखातंत्र और संगठन: संघ कार्य को प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी और संगठनात्मक शिक्षा दी जा रही है।
  • सामाजिक जागरण: समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
  • भारतीयता का प्रस्तुतीकरण: शिक्षार्थियों को देश की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रस्तुतीकरण के अवसर दिए जा रहे हैं।

शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय अधिकारियों का पाथेय (मार्गदर्शन) और उनके साथ सीधे संवाद का लाभ मिल रहा है।

23 मई: भव्य पथ संचलन की विस्तृत जानकारी

दिनांक 23 मई को सायं 6:30 बजे शिक्षार्थियों द्वारा दो अलग-अलग समूहों में पथ संचलन निकाला जाएगा। दोनों संचलनों का संगम सायं 6:55 बजे महल चौक पर होगा।

संगम स्थल पर उपस्थिति: महल चौक पर माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबाले, वर्ग के सर्वाधिकारी माननीय सरदार महेंद्र सिंह मग्गो, माननीय सह-सरकार्यवाह एवं वर्ग पालक अधिकारी अतुल जी लिमये सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी संचलन का अवलोकन करेंगे।

संचलन मार्ग इस प्रकार हैं:

पथ संचलन क्रमांक-1: रेशिमबाग द्वार क्रमांक 2 से शुरू होकर सी.पी. एंड बेरार द्वार, लोकांची शाला चौक, अशोक चौक और छत्रपति शिवाजी चौक होते हुए महल चौक पहुंचेगा।

पथ संचलन क्रमांक-2: रेशिमबाग द्वार क्रमांक 5 से शुरू होकर गजानन चौक, झेंडा चौक और कल्याणेश्वर मंदिर के सामने से होते हुए महल चौक पहुंचेगा।

संगम के पश्चात दोनों संचलन रेशिमबाग चौक होते हुए पुनः रेशिमबाग मैदान के द्वार क्रमांक 2 से परिसर में प्रवेश करेंगे।

मीडिया के लिए आमंत्रण

परिसर के बाहर संचलन मार्ग और अवलोकन स्थल पर फोटो एवं वीडियो कवरेज के लिए सभी फोटो जर्नलिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

 

नागपुर: उद्योगपति कुमारमंगलम बिरला होंगे इस वर्ष संघ के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि

Topics: Dr Hedgewar Smarak SamitiRSS Nagpur Path SanchalanKaryakarta Vikas Varg 2026Reshimbagh Nagpur RSSDattatreya Hosabale Mahal ChowkNagpur Sangh SamacharKaryakarta Vikas Varg DvitiyaRashtriya Swayamsevak Sangh Camp
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संघ शिक्षा वर्ग से ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ तक: 1927 में नागपुर से शुरू हुए संघ के प्रशिक्षण शिविर का पूरा इतिहास

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

RSS Nagpur Karyakarta Vikas Varg 2026 Path Sanchalan

नागपुर: 880 शिक्षार्थियों की कदमताल से गूंजी सड़कें, महाल चौक पर हुआ पथ संचलन का संगम; 4 जून को होगा वर्ग का समापन

RSS Chief Mohan Bhagwat honoring the architects and contributors of Ayodhya Ram Mandir in Nagpur.

“घोषणा की जरूरत नहीं, भारत हिंदू राष्ट्र है”: नागपुर में बोले RSS सरसंघचालक; राम मंदिर के शिल्पकारों का हुआ भव्य सम्मान

आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी

“डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति परिसर: एक ऐतिहासिक और पावन स्थल की गाथा”

Load More

ताज़ा समाचार

Maulana Ali Jauhar

कौन थे मौलाना मुहम्मद अली जौहर? रामपुर में जिनके नाम पर बनी यूनिवर्सिटी पर बरपा विवाद 

बृजेश पाठक का अखिलेश पर तंज, ‘ब्राह्मण इन्हें गद्दी दिलाएं , ये परिवार की खड़ाऊं रखकर राज करेंगे…’

ai generated image

Meta पर बढ़ा कानूनी शिकंजा! Instagram-Facebook को लेकर पुलिस में शिकायत, बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

प्रतीकात्मक तस्वीर

Explainer: UPI ट्रांजेक्शन पर फीस लग सकती है? जानें नया बिल और MDR में बदलाव

प्रज्ञानानंद ने जीता ग्रैंड शतरंज टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब

cm yogi adityanath

UP में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी आदित्यनाथ

प्रतीकात्मक चित्र

ब्रह्मोस के बाद भारत का अगला बड़ा धमाका! ₹50,000 करोड़ के डिफेंस एक्सपोर्ट की तैयारी

प्रतीकात्मक तस्वीर

बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026: पीआईबी ने मनीलाइफ के दावों को भ्रामक बताया, पुलिस को कोई नया अधिकार नहीं

बहुआयामी वीर सावरकर : भाषा शुद्धि का राष्ट्रदर्शन

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में मौसम ने बदली चाल! 145 सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies