नई दिल्ली/पुणे | सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले अभिजीत दिपके को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक पुराना रिकॉर्ड सार्वजनिक करते हुए दावा किया है कि दिपके का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से रहा है।
इस खुलासे ने न केवल डिजिटल गलियारों में, बल्कि राजनीतिक हल्कों में भी हड़कंप मचा दिया है।
ISI का ‘पेड एसेट’ और कश्मीर पर प्रोपेगेंडा: जाने क्या है पूरा मामला?
दरअसल तजिंदर बग्गा ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए पुणे पुलिस के 2019 के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि- बोस्टन में रहने वाले अभिजीत दिपके को 2019 में ही पुलिस रिकॉर्ड में ‘ISI-पेड एसेट’ के रूप में चिन्हित किया गया था। आरोप है कि दिपके पाकिस्तान के कश्मीर नैरेटिव को आगे बढ़ाने और भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने के काम में जुटे थे।
बग्गा ने अपनी पोस्ट में दावे के साथ जी लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी (LRO) द्वारा पुणे पुलिस कमिश्नर को लिखी गई एक शिकायत की कॉपी भी साझा की है।
Boston-based Abhijeet Dipke, founder of viral “Cockroach Janta Party”, was flagged in 2019 Pune Police records as an ISI-paid asset pushing Pakistan’s Kashmir narrative. pic.twitter.com/EmRzYCX5FU
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) May 21, 2026
शिकायत के मुख्य अंश-
“पुणे के राजनीतिक कार्यकर्ता अभिजीत दिपके कश्मीर को लेकर भड़काऊ और झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। उनकी कार्यशैली हुर्रियत जैसे अलगाववादी संगठनों से मेल खाती है। उनके खिलाफ UAPA और NSA के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।”
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आड़ में ‘घातक’ एजेंडा?
बता दें कि हाल ही के दिनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक डिजिटल वायरल आंदोलन के रूप में उभरी है। शुरुआत में इसे बेरोजगार युवाओं और व्यवस्था से नाराज लोगों का एक स्वतःस्फूर्त डिजिटल विद्रोह माना जा रहा था।
लेकिन अब इसको लेकर हो रहे नए-नए खुलासों ने पूरी कहानी ही बदल दी है।
कई खुलासों की माने तो तिलचट्टा पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारत विरोधीयों की भरमार है, इसके हैंडल पर जुटे फॉलोअर्स में 77% पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका के नागरिक हैं। जबकि भारत से जुड़े फॉलोअर्स की संख्या केवल 9% है।
The Truth of Cockroach Janta Party :
Citizens from Pakistan, Bangladesh & USA forms 77% of their Insta followers. India contributes only 9%. pic.twitter.com/WdIlmBWveE
— Rishi Bagree (@rishibagree) May 21, 2026
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या युवाओं के आक्रोश को हवा देने वाली इस ‘तिलचट्टा पार्टी’ की जड़ें कहीं सीमा पार के ‘वॉररूम’ से तो नहीं जुड़ी हैं? वहीं बग्गा के की इस पोस्ट ने यह संदेह पैदा कर दिया है कि क्या यह कोई मासूम मीम-आंदोलन है या फिर भारत की संवैधानिक संस्थाओं की साख गिराने के लिए तैयार किया गया एक ‘इनफ्लुएंसर चक्रव्यूह’
अभिजीत दिपके: पुराना रिकॉर्ड और नई पहचान
- ISI कनेक्शन का दावा: 2019 के रिकॉर्ड में कथित तौर पर पाकिस्तान की कश्मीर नीति को बढ़ावा देने का आरोप।
- पुणे से बोस्टन: पुणे में आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जुड़े रहे दिपके वर्तमान में बोस्टन (अमेरिका) से गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
- विदेशी फंडिंग का शक: CJP की अचानक हुई ‘विस्फोटक बढ़त’ और विदेशी फॉलोअर्स की संख्या पर अब जांच एजेंसियों की नजर हो सकती है।
जांच की बढ़ती मांग
वहीं अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और उसके संस्थापक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे खुलासों के बाद अब अभिजीत दिपके के ‘बॉट नेटवर्क’ और उनके ‘फॉलोअर्स की ज्योग्राफी’ पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से 2019 में उनके खिलाफ भड़काऊ पोस्ट और अलगाववाद को बढ़ावा देने की शिकायत हुई थी, उसे देखते हुए CJP के वित्तपोषण (Funding) की बारीकी से जांच होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए जरुर पढ़े ये विश्लेषण —













