मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल की सप्लाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि अब रविवार के दिन लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा।
PIB ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह फर्जी
वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ पेट्रोल पंप की फोटो भी लगाई गई है। इसमें लिखा गया है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और हरियाणा समेत कई राज्यों में यह नियम लागू किया जाएगा। सोशल मीडिया पर हजारों लोग इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। लेकिन जब इस दावे की सच्चाई जांची गई तो यह खबर पूरी तरह फर्जी निकली। भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी Press Information Bureau यानी PIB ने साफ कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। सरकार की तरफ से भी रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
A post is going viral on social media claiming that after PM Narendra Modi’s call to conserve fuel, petrol pumps will remain closed every Sunday in certain states.#PIBFactCheck
❌ This claim is #FAKE
🚫 NEVER share unverified messages. Stay alert and rely only on trusted… pic.twitter.com/TPEmHHSIRP
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 14, 2026
PIB ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि वायरल हो रहा यह संदेश झूठा और भ्रामक है। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि बिना जांचे-परखे किसी भी खबर को आगे शेयर न करें। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध या अंतरराष्ट्रीय तनाव के समय तेल और पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहें तेजी से फैलती हैं। कई लोग बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज शेयर कर देते हैं, जिससे डर और भ्रम फैलता है। सरकार और PIB लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि वे केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही जानकारी लें। अगर किसी को कोई संदिग्ध खबर दिखाई दे तो उसकी जांच जरूर करें। सिर्फ वायरल होने से कोई खबर सच नहीं हो जाती। PIB ने यह भी बताया कि लोग किसी भी फर्जी खबर की शिकायत फैक्ट चेक टीम से कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल [email protected] और व्हाट्सऐप नंबर +91 8799711259 जारी किया गया है।
















