लालकिला कार बम विस्फोट : 7500 पन्नों की NIA चार्जशीट में खुला आतंकी नेटवर्क का खौफनाक सच
June 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

लालकिला कार बम विस्फोट : 7500 पन्नों की NIA चार्जशीट में खुला आतंकी नेटवर्क का खौफनाक सच

एनआईए ने लालकिला कार बम विस्फोट मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 10 आतंकी, 7500 पन्ने और अल-कायदा का नेटवर्क। जानें कैसे रची गई थी दिल्ली को दहलाने की साजिश

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी — edited by Shivam Dixit
May 14, 2026, 05:36 pm IST
in भारत, विश्लेषण, दिल्ली
Red Fort Car Bomb Blast NIA Chargesheet

10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके में 14 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

Red Fort Car Bomb Blast NIA Chargesheet । क्या लालकिला धमाका सिर्फ एक ट्रेलर था? एनआईए की ताजा चार्जशीट ने उन खौफनाक इरादों से पर्दा उठाया है, जो दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए रचे गए थे…

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला क्षेत्र में हुए भीषण कार बम विस्फोट मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है।

इस भयावह धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

जांच में सामने आया है कि इस हमले के तार अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन “अंसार गजवत-उल-हिंद” से जुड़े हुए थे। चार्जशीट में देश के कई राज्यों में फैले आतंकी नेटवर्क, घरेलू विस्फोटक निर्माण, हथियारों की तस्करी और बड़े हमलों की साजिशों का खुलासा हुआ है।

10 नवंबर 2025 : जब दहल उठी थी दिल्ली

पिछले वर्ष 10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया था। एक सफेद रंग की कार में लगाए गए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण के फटते ही आसपास का इलाका धुएं और चीख-पुकार से भर गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की दुकानों, वाहनों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी। लालकिला परिसर की दीवारों तक पर असर देखा गया और करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

एनआईए की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी था, जिसकी विस्फोट के दौरान मौत हो गई थी। जांच एजेंसी के अनुसार वह आतंकी संगठन “अंसार गजवत-उल-हिंद” (AGUH) से जुड़ा हुआ था, जो भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय अल-कायदा के सहयोगी संगठन AQIS का हिस्सा माना जाता है।

उल्‍लेखनीय है कि गृह मंत्रालय पहले ही जून 2018 में AQIS और उससे जुड़े संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। एनआईए ने अदालत में उमर उन नबी के खिलाफ कार्यवाही समाप्त करने का प्रस्ताव भी रखा है, क्योंकि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

डॉक्टर, मजहबी प्रभाव और आतंकी साजिश

चार्जशीट में जिन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है, उनमें आमिर राशिद मीर, जासिर बिलाल वानी, डॉ. मुजमिल शकील, डॉ. आदिल अहमद रादर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, सोयाब, डॉ. बिलाल नसीर मल्हा और यासिर अहमद डार शामिल हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार इन आरोपियों में कई उच्च शिक्षित लोग हैं, जिन्होंने अपनी पेशेवर पहचान का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को छिपाने के लिए किया। कुछ आरोपी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे, जबकि कुछ अपने मजहबी प्रभाव का इस्तेमाल कर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम कर रहे थे।

एनआईए के मुताबिक मुफ्ती इरफान अहमद वागे युवाओं की भर्ती और उन्हें कट्टर बनाने के अभियान में सक्रिय था।

6 राज्यों में छापेमारी और डिजिटल सबूत: समझें NIA ने कैसे जोड़ा आतंकी कड़ियों को?

एनआईए की जांच केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रही। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी और जांच अभियान चलाया। चार्जशीट में 588 मौखिक गवाहियों, 395 से अधिक दस्तावेजों और 200 से ज्यादा जब्त सामग्रियों को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। जांच एजेंसी ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, फोरेंसिक जांच और वॉयस एनालिसिस जैसी आधुनिक तकनीकों का सहारा लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न ठिकानों से कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए। इनमें रासायनिक उपकरण, डिजिटल डेटा, हथियार और संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं।

घरेलू रसायनों से तैयार किया गया विस्फोटक

एनआईए ने खुलासा किया है कि लालकिला धमाके में इस्तेमाल किया गया ट्राइएसीटोन ट्राइपेरॉक्साइड (TATP) विस्फोटक आरोपियों ने स्वयं तैयार किया था। इसके लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड, एसीटोन और अन्य रसायनों को अलग-अलग माध्यमों से जुटाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि विस्फोटक को अधिक घातक बनाने के लिए कई प्रयोग किए गए थे। एजेंसी का दावा है कि आरोपी लगातार नए तरीकों से आईईडी तैयार करने पर काम कर रहे थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दिया जा सके।

हथियारों और ड्रोन हमलों की भी तैयारी

चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने एके-47 और क्रिंकोव राइफल जैसे प्रतिबंधित हथियारों की अवैध खरीद की थी। इसके अतिरिक्त वे ड्रोन और रॉकेट आधारित आईईडी विकसित करने की योजना पर भी काम कर रहे थे। एनआईए के अनुसार उनका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था। जांच एजेंसी का मानना है कि लालकिला विस्फोट केवल एक “टेस्ट केस” था और इसके बाद और बड़े हमलों की तैयारी की जा रही थी।

सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आतंकी नेटवर्क सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए युवाओं को जोड़ रहा था। आतंकी संगठन आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर गुप्त संचार बनाए हुए थे। एनआईए को कई डिजिटल चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। इन माध्यमों से देशभर में आतंकी मॉड्यूल सक्रिय करने की कोशिश की जा रही थी।

11 गिरफ्तारियां, कई आरोपी अब भी फरार

एनआईए ने अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि जांच एजेंसी का कहना है कि कई संदिग्ध अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। एजेंसी ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967, भारतीय न्याय संहिता 2023, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, शस्त्र अधिनियम 1959 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।

ज्ञात हो कि इस लालकिला कार बम विस्फोट मामले की चार्जशीट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकी संगठन अब शिक्षित युवाओं, तकनीकी साधनों और घरेलू विस्फोटकों का इस्तेमाल कर नए तरीके से देश की सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

Topics: Ansar Ghazwat ul HindRed Fort Blastterrorist networkDelhi Policeal QaedaNIA chargesheetSecurity Threat
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

NIA Judgment Cases in court

पंजाब आतंकी साजिश में बड़ा फैसला: जाहिद, यासिर और इदरीस को NIA कोर्ट से सजा

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में घुसपैठ करने आए आतंकी बदल रहे हैं चेहरा, मेकओवर और प्लास्टिक सर्जरी के पीछे छिपा है खौफनाक प्लान?

AI Shiertless protest

एआई इम्पैक्ट समिट विरोध: इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत 18 पर चार्जशीट

पंजाब भाजपा कार्यालय पर हमला, क्या कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा थे निशाने पर?

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दिल्ली: हथियार तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े तार, मोहम्मद नौमान समेत 10 गिरफ्तार

‘गाय से प्यार बना तरुण की मौत की वजह’: मां ने रो-रोकर बयां की आरोपियों की क्रूरता

Load More

ताज़ा समाचार

जंतर मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर के ग्राउंड रिपोर्ट : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को Gen-Z ने क्यों किया रिजेक्ट?

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट : CJP के प्रदर्शन में ‘आज़ादी’ के नारे क्यों?

purvanchal kalyan ashram ramkatha kolkata day 7

कोलकाता: पूर्वांचल कल्याण आश्रम की श्रीरामकथा में गूंजा राम-हनुमान मिलन का प्रसंग, वनवासी शिक्षा के लिए सहयोग का आह्वान

RSS Path Sanchalan Rudrapur Karyakarta Vikas Varg Uttarakhand

उत्तराखंड : रुद्रपुर में निकला का पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

Sambhal illegal mosque demolished bulldozer action UP

UP: संभल में अवैध दो मंजिला मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण, मिले विवादित पोस्टर

Mamta Banerjee

बिखरने के कगार पर TMC, ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उठने लगे सवाल

jantar mantar protest social media trends political narrative

कॉकरोच, कठपुतलियां और पिटे हुए पहलवान

Karnataka Congress government rebellion Ramalinga Reddy resigns DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस सरकार में बगावत! खुलकर सामने आने असंतोष, शपथ के 48 घंटे बाद ही इस्तीफा!

प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ : खेलते हुए नाबालिग का जबरन किया खतना, बादशाह, करीम और मंसूर ने की शर्मनाक करतूत, FIR दर्ज

“उत्सव के रंग में भंग डाला तो भविष्य स्वाहा हो जाएगा” : CM योगी आदित्यनाथ

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies