बिजनौर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादाब ने अपना नाम अंकुश बताया था। हिंदू नाम बता कर उसने निकटता बढ़ाई। शादी करने के ठीक पहले उसने अपनी असली पहचान उजागर की और कन्वर्जन का दबाव बनाया।
शादाब ने धोखे से संबंध स्थापित किया
पीड़िता ने गत 2 मई को थाना चांदपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया कि ग्राम कमालपुर निवासी शादाब ने अपनी पहचान छिपा कर पीड़िता से मिला था। उसने अपना नाम अंकुश बताया था। शादाब ने धोखे से संबंध स्थापित किया। कुछ समय बीत जाने के बाद शादाब ने शादी करने की बात की। शादी के ठीक पहले उसने कन्वर्जन की शर्त रखी। तब पीड़िता को यह पता लगा कि अंकुश का असली नाम शादाब है।
कन्वर्जन से इनकार पर धमकी
पीड़िता का आरोप है कि उसने कन्वर्जन से इंकार कर दिया था। उसके बाद अभियुक्त शादाब ने पीड़िता को भद्दी भद्दी गालियां दीं और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त शादाब के साथ शहजाद, अफसर और फईम ने भी अभद्र व्यवहार किया। इन अभियुक्तों ने भी पीड़िता से मारपीट की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है। थाना चांदपुर की पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शादाब को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
















