ऑपरेशन सिंदूर के सालभर पूरे होने के मौके पर भारतीय सेना ने एक स्मृति वीडियो जारी किया है। इसमें भारतीय सेना ने भारत की दृढ़ सोची-समझी और सटीक प्रतिक्रिया और अपनी संप्रभुता और अपने लोगों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता की बात कही है। इसके साथ ही लिखा कि न्याय किया गया है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर की बैसरन घाटी में घूमने के लिए गए पर्यटकों को पाकिस्तान के पाले टीआरएफ के आतंकियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या उनका धर्म पूछकर की थी।
India’s resolute response calibrated and precise.
Committed to safeguarding sovereignty and its people.#JusticeServedJai Hind. pic.twitter.com/fegLXxMJjm
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 7, 2026
इसे भी पढ़ें: शिंकु ला टनल: भारत बना रहा दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, जानें प्रोजेक्ट योजक के बारे में
क्या था ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके तहत भारत ने पहले दिन पाकिस्तान में 100 किलोमीटर तक अंदर घुसकर भारतीय फाइटर प्लेन्स ने 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने बदले में भारत पर इटली के ड्रोन और चीनी मिसाइलों से हमला किया। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने उन्हें आसमान में ही राख कर दिया। बाद में भारतीय वायुसेना ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के 11 सैन्य एयर बेसों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
इसके बाद आखिरकार पाकिस्तान की कमर टूट गई और उसने भारत के शौर्य के सामने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ से सीजफायर की गुहार लगाई और फिर 10 मई की शाम को 5 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया।

















