भय, हिंसा और अस्थिरता की राजनीति को जड़ से उखाड़ने का जनादेश : प्रधानमंत्री मोदी
September 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भय, हिंसा और अस्थिरता की राजनीति को जड़ से उखाड़ने का जनादेश : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए

Written byएजेंसीएजेंसी
May 4, 2026, 11:59 pm IST
inभारत
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी। साथ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जी।

नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी। साथ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की उल्लेखनीय सफलता के बाद कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक है, लेकिन जीत के बाद बदले की भावना नहीं बल्कि बदलाव और विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए कहा कि इन चुनाव परिणामों ने दुनिया को दिखाया है कि भारत को “लोकतंत्र की जननी” क्यों कहा जाता है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि “आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।” उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना जब सिद्धि में बदलती है, तो जो संतोष और खुशी मिलती है, वही आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि “आपने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया और नया इतिहास रच दिया।”

उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि यह सिर्फ सीटों की संख्या नहीं है, बल्कि भय, हिंसा और अस्थिरता की राजनीति को जड़ से उखाड़ने का जनादेश है। उन्होंने कहा कि “बंगाल की पावन धरा पर आज एक नया सूर्य उदय हुआ है,” जो एक नए युग की शुरुआत का संकेत है और जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था।

भारत का लोकतंत्र मजबूत

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों में भारी मतदान, विशेषकर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी नए मतदान रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि यह “भारत के लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर” है, जहां हर वर्ग सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है।

विश्वास का दिन

उन्होंने कहा कि यह दिन “विश्वास का दिन” है—भारत के लोकतंत्र में विश्वास, परफॉर्मेंस की राजनीति में विश्वास, स्थिरता के संकल्प में विश्वास और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना में विश्वास। उन्होंने पांचों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।

प्रगति के लिए मतदान

प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध, अस्थिरता और आर्थिक दबाव का माहौल था, तब भारत के मतदाताओं ने स्थिरता और प्रगति के लिए मतदान किया। उन्होंने इसे भारत की परिपक्व लोकतांत्रिक चेतना का उदाहरण बताया।

“नागरिक देवो भव”

अपने संबोधन में उन्होंने “नागरिक देवो भव” को सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत बताते हुए कहा कि भाजपा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज देश के 20 से अधिक राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं, जो जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भाजपा है, वहां सुशासन और विकास है।

प्रधानमंत्री ने उपचुनावों में मिली सफलता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने एनडीए की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जीत का भी जिक्र करते हुए इसे गठबंधन की मजबूती का संकेत बताया।

संविधान और संवैधानिक संस्थाएं भी जीती

उन्होंने कहा कि “आज केवल लोकतंत्र ही नहीं जीता है, बल्कि संविधान और संवैधानिक संस्थाएं भी जीती हैं।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र भारत के लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, जो लोगों की रगों में बहता है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे हिंसा के चक्र को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि “जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किसने किसे वोट दिया, इस मानसिकता से ऊपर उठना होगा और राज्य के विकास पर ध्यान देना होगा।

“नारी शक्ति” विकसित भारत का एक महत्वपूर्ण स्तंभ

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “नारी शक्ति” विकसित भारत का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों ने महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को रोकने का प्रयास किया था, जिसका जवाब महिलाओं ने चुनाव में दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं की राजनीतिक भूमिका निर्णायक होगी।

प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया, उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला विरोधी राजनीति करने वाले दल अपने पापों से बच नहीं सकते।

उन्होंने केरल के संदर्भ में कहा कि वामपंथी शासन के दस वर्षों के बाद कांग्रेस को लाभ मिला है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि वहां की महिलाएं भविष्य में सही निर्णय लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब देश में किसी भी राज्य में वामपंथी सरकार नहीं बची है, जो एक बड़े वैचारिक परिवर्तन का संकेत है।

अंग, बंग और कलिंग का विकास बेहद महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री ने “विकसित भारत” के विजन को दोहराते हुए कहा कि यह “पूर्वोदय” की अवधारणा से जुड़ा हुआ है, जिसमें देश के पूर्वी हिस्सों—अंग, बंग और कलिंग—का विकास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों ने भाजपा-एनडीए को समर्थन देकर विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री ने 2013 में काशी में नामांकन के दौरान कही गई बात को याद करते हुए कहा कि “मां गंगा ने मुझे बुलाया है,” और आज वह लगातार उसके आशीर्वाद को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की राजनीतिक सफलता का उल्लेख करते हुए इसे व्यापक जनसमर्थन का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जीत को जिम्मेदारी के रूप में लें और देश के विकास के लिए समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि यह जीत सेवा, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है, जिसे और मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।

 

Topics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबंगाल में भाजपाबंगाल चुनावजन का मनबंगाल चुनाव 2026
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

ब्रिक्स समिट 2026: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, Gen-Z के साथ किया संवाद; विपक्ष को बताया- नाराज फूफा…

अभिजीत दीपके ने फैलाई फेक न्यूज

अब अभिजीत दीपके ने फैलाई फेक न्यूज, शेयर किया राम मंदिर के CEO का फेक वीडियो: सवालों के घेरे में CJP, गढ़ा झूठा नैरेटिव

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में 3 की मौत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश की GDP ग्रोथ रेट को झूठा बताने वालों पर PM मोदी का तंज-‘ऐसे लोग नाराज फूफा की तरह’

Load More

ताज़ा समाचार

t20 match first time vande mataram

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक अध्याय: भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच में पहली बार राष्ट्रगान के साथ गाया गया ‘वंदे मातरम्’

दुनिया ताकतवर को देखती है: गोटन में RSS सरसंघचालक जी ने कहा- ‘व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक सामर्थ्य अनिवार्य है’

महराजगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा संवाद : दीपक विस्पुते जी ने युवाओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

AP Aboobacker Fatwa Muslim Women Samastha Kerala Jam Eyyathul Ulama Panchjanya

“फतवा वापस नहीं होगा”: मुस्लिम महिलाओं पर दिए बयान पर कायम AP अबूबकर, जानिए जमीयतुल उलमा का बड़ा दावा!

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

दुनिया डगमगाई, भारत संभला

Role of Spiritual Leaders in Nation Building Hindu Resurgence Panchjanya

राष्ट्र निर्माण और हिंदू पुनरुत्थान में आध्यात्मिक गुरुओं की भूमिका: जानिए कैसे मिलेगा ‘परम वैभव’!

9/11 बरसी: न्यूयॉर्क मेयर जोहरान मामदानी ने छेड़ा विक्टिमहुड का राग; हँसते हुए असंवेदनशील वीडियो पर बवाल!

प्राकृतिक आपदाएं दे रही हैं चेतावनी: विकास के साथ प्रकृति संरक्षण भी जरूरी, जानिए क्यों बढ़ रहा खतरा!

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

सार्वभौमिक स्पंदन: मानवता के रूप में हिंदुत्व

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies