उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। इसी क्रम दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। गर्मी से थके लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 30 अप्रैल से 1 मई और फिर 3 से 6 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर बहुत हल्की बूंदाबांदी या छींटे भी पड़ सकते हैं। इससे दिन का तापमान थोड़ा कम रहने की संभावना है।
राजस्थान का हाल
राजस्थान में दो हिस्सों का मौसम अलग-अलग रहेगा। पश्चिम राजस्थान में 2 और 3 मई को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्व राजस्थान में 2 से 6 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी उठ सकती है।
उत्तर प्रदेश में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल को और फिर 4 से 6 मई के दौरान बारिश की उम्मीद है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में प्रभाव पड़ेगा। IMD के अनुसार, कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन ज्यादा पानी जमा होने से सावधानी बरतनी होगी।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी बारिश देखी जा रही हैं। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो चुकी है या होने वाली है। गरज-बिजली के साथ हवाएं भी चल रही हैं। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन की गर्मी में कमी आई है।
अन्य राज्यों में भी असर
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। अरुणाचल प्रदेश, असम और नॉर्थईस्ट के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे एक दिन पहले (30 अप्रैल) को कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान, दिल्ली-हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई।
IMD ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं।
















