आपको देख गिरगिट भी सकुचा जाए, CM योगी का विपक्ष पर तीखा तंज
August 28, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तर प्रदेश

आपको देख गिरगिट भी सकुचा जाए, विधानसभा में CM योगी का विपक्ष पर तीखा तंज

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद आज़ाद भारत में पहली बार हर गरीब का ज़ीरो अकाउंट खोला गया, ज़ीरो बैलेंस पर अकाउंट खोला गया, उन्हें मार्जिन मनी देने का सिस्टम बनाया गया और देश की 30 करोड़ महिलाओं के बैंक अकाउंट खोले गए, आप लोगों ने तब भी इसका मज़ाक उड़ाया था।

Written byसुनील रायसुनील राय — edited by Mahak Singh
Apr 30, 2026, 02:49 pm IST
inउत्तर प्रदेश
CM Yogi aadityanath

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की इज्ज़त को असरदार तरीके से आगे बढ़ाने के लिए 2014 में जन धन योजना (Jan Dhan Yojana) शुरू की थी, तो ऐसा पहला कैंपेन शुरू किया गया था। आज़ादी के बाद यह पहली बार था जब महिलाएं बैंक अकाउंट खोल सकीं। तब भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया और गलत जानकारी फैलाई। इससे पहले होता यह था कि अगर कोई महिला बिना बैंक अकाउंट के किसी बेनिफिशियरी-ओरिएंटेड सरकारी स्कीम से जुड़ती थी, तो उसे आधा फायदा भी नहीं मिलता था। हमारे विपक्ष के नेता सीनियर MLA हैं। आपको पता है कि आपके समय में उन्हें मिलने वाली ओल्ड-एज पेंशन या विडो पेंशन 300 रुपये थी, लेकिन उससे पहले यह 100 रुपये थी। उस 100 रुपये में से आधे कमीशन में चले जाते थे। समाज कल्याण विभाग का क्लर्क और उसके आस-पास बदमाशों का गिरोह वह पैसा खा जाता था, और लाभार्थी मुंह ताकता रह जाता था।

जनधन खाते और शौचालय योजना पर सरकार का जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद आज़ाद भारत में पहली बार हर गरीब का ज़ीरो अकाउंट खोला गया, ज़ीरो बैलेंस पर अकाउंट खोला गया, उन्हें मार्जिन मनी देने का सिस्टम बनाया गया और देश की 30 करोड़ महिलाओं के बैंक अकाउंट खोले गए, आप लोगों ने तब भी इसका मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि याद करिए- उत्तर प्रदेश में बनने थे 2 करोड़ 61 लाख शौचालय। पहले ढाई वर्ष में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय 40 से 41 लाख शौचालय ही बन पाए थे, और 2017 में जब डबल इंजन की एनडीए की सरकार यूपी में आई, हम लोगों ने अगले डेढ़ वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे प्रदेश में, 2 करोड़ से अधिक शौचालय, देशभर में 12 करोड़ शौचालय बने। आप लोग तब भी मजाक बनाते थे, तब भी हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा।

नारी गरिमा, स्वच्छता और राजनीति पर तीखा हमला

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के जैसे  वरिष्ठ व्यक्ति केवल अनुभव से ही वरिष्ठ नहीं है,संसदीय परंपराओं से भी वरिष्ठ हैं। आप लोग अपने को सोशलिस्ट कहते हैं, लेकिन आधी आबादी की प्रगति और उनकी गरिमा के सम्मान की रक्षा के लिए कभी संवेदनशील नहीं दिखाई देते।  ये केवल शौचालय नहीं थे,ये शौचालय नारी गरिमा के प्रतीक भी थे, गांव की स्वच्छता के प्रतीक भी थे, मोहल्लों की स्वच्छता के प्रतीक भी थे और बीमारियों को समाधान और उन्मूलन के भी महत्वपूर्ण पहल थी। उन्होंने कहा कि शाम के समय सड़कों पर महिलाएं जहां-तहां शौच के लिए जाती थीं और समाजवादी पार्टी के शोहदे वहां जाकर के छींटाकशी करते थे। ये, ये दृश्य होता था। आधी आबादी की गरिमा की रक्षा करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के लिए और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए, उनकी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से वो व्यवस्था दिलाई। आप लोगों के आचरण को देख कर के गिरगिट भी सकुचा जाएगा। संसद में आचरण कैसा और यहाँ आचरण कैसा!वह भी सकुचा जाएगा, कैसे रंग बदला जाता है, दिल्ली से लखनऊ पहुँचते-पहुँचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है, अब यहाँ पर रंग बदल गए अब कह रहे हैं 33 फीसदी आरक्षण होना चाहिए, फिर सदन में विरोध क्यों किए?

सपा पर तीखा आरोप

उन्होंने कहा कि  हम लोगों ने सरकार में आने के बाद पिछले 9 वर्ष में 65 लाख गरीबों के लिए आवास बनाए हैं और उन तबकों को भी आवास उपलब्ध करवाया है, जिनके पास कोई आसरा नहीं था, और इनमें से ज्यादातर आवास महिला लाभार्थी के नाम से है, यानी महिला भी लाभार्थी हो सकती है और उसके नाम पर आवास हो सकता है, ये भी सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि आप लोग यही सब करते रहे हैं, अनावश्यक रूप से मुद्दे से नैरेटिव को बदलने का प्रयास करते रहे हैं। प्रदेश ही नही देश , आपके एक एक कारनामों को जानता है। खासतौर पर जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूँ, 1995 की घटना भी सबको याद है। जब प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था।

पार्टी कोई भी हो सकती है,लेकिन आपका आचरण क्या था! ये स्थिति थी,यह है समाजवादी पार्टी का आचरण! याद करिये, उस समय बहुजन समाज पार्टी की नेत्री, जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उन्हें सपोर्ट किया कि एक दलित बेटी को सम्मान मिलना चाहिए। आप लोगों की राक्षसी प्रवित्ति पर लगाम लगाने के लिए तात्कालिक रूप से आवश्यक था, की भाजपा उन्हें सपोर्ट करे,और भाजपा नेतृत्व ने उस समय सहृदयता का परिचय दिया, भाजपा विधायक स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से भिड़े थे।

Topics: लखनऊ में बैठकup hindi newsयूपी की सियासतcm yogi adityanathसीएम योगी आदित्यनाथup news in hindiBJPUP Latest Newsउच्च स्तरीय बैठकसीएम योगी ने की बैठकCM yogiउत्तर प्रदेश की राजनीतिUP NewsWomen's ReservationUP PoliticsBhartiya Janata PartyYogi Adityanath
सुनील राय
सुनील राय
पाञ्चजन्य ब्यूरो चीफ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Shehzad poonawala attack on aap in case of swati maliwal

शहजाद पूनावाला ने CJP पर साधा निशाना, तीन मुख्यमंत्रियों की पसंद पर उठाए सवाल

राम मंदिर में महिला ने दिया 4 करोड़ का दान, जानिए किसके लिए दी इतनी बड़ी रकम

Sugar Crises के बीच CM Yogi बोले- हमारे पास कोई कमी नहीं, 7 महीने की चीनी उपलब्ध

क्या है ‘सप्तधारा’ विकसित भारत का रोडमैप? BJP सांसद संबित पात्रा बोले- 7 क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है देश

रायबरेली में विकास कार्यों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। साथ में अन्य नेता।

‘वे हनुमानगढ़ी जाते हैं और फिर कार्यालय में जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी : सीएम योगी आदित्यनाथ

Load More

ताज़ा समाचार

जुलूस में दिया गया उन्मादी भाषण

बारावफात के जुलूस में भावनाएं भड़काने का आरोप, मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज

नेपाल में बाढ़

नेपाल बाढ़ त्रासदी का तीसरा दिन : अब तक 389 शव बरामद, 977 लोग लापता

आर प्रज्ञानानंद, भारतीय ग्रैंडमास्टर

प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

नेपाल अलर्ट

नेपाल में अलर्ट: तिब्बत की तरफ फिर फूटा डैम, बचाव दल और नागरिकों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

विश्व संस्कृत दिवस

वैदिक गूंज से आधुनिक क्षितिज तक: भारत और दुनिया के लिए संस्कृत क्यों महत्वपूर्ण है ?

खेलो इंडिया

खेल दिवस : अटल की दिशा यूपीए की सुस्ती

दिल्ली मॉडल मर्डर: मुस्कान के हत्यारे इमरान उर्फ आकिब को तीन राज्यों में तलाश के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनसे नेता अमित ठाकरे की हिंदी भाषियों को धमकी: हिंदी बोलने वाले ऑटो चालकों की पिटाई होगी, मराठी में बात करने को कहा

अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में देश की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अलगाववादी नारों पर सख्त कार्रवाई: शुभेंदु अधिकारी

नेपाल ने विदेशी खोज-बचाव टीमें ठुकराईं, 517 विदेशी नागरिक लापता

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies