प्रयागराज । एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने 50 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला गिरफ्तार किया है। ये गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहा था।
सूचना के आधार पर कार्रवाई
एसटीएफ को सूचना मिली कि अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला प्रयागराज के थाना क्षेत्र कर्नलगंज जनपद में मौजूद है। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त की पहचान और बयान
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला ने बताया कि वह ग्राम मऊआइमा थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज का मूल निवासी है।
घटना का विवरण
उसने गत 16 जनवरी 2026 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया गया तथा मांस बेचने के लिए उठा ले गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया।
इनाम घोषित होने के बाद फरारी
उक्त मुकदमें में उसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित हो जाने के बाद भी वह गिरफ्तारी के भय से इधर उधर छिपकर रहने लगा।
विधिक कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को गोवध निवारण अधिनियम में थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

















