नैनीताल: रामनगर थाना क्षेत्र में एक होम स्टे में स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग लड़कियों को एक युवक के साथ कमरा दिए जाने के बाद उत्पन्न विवाद के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार के मुताबिक 18.4.2026 को थाना रामनगर में समय लगभग 11.00 बजे सूचना मिली कि रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ईएसटीसी कानिया के पास कोजी कैफे होमस्टे में स्कूल की छात्राएं लड़कों के साथ रुकी है। जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो होम स्टे मे रिया ( काल्पनिक नाम) निवासी खताड़ी टंकी के पास रामनगर उम्र 15 वर्ष जो एमपी इंटर कॉलेज में अध्यनरत है शान निवासी खताड़ी रामनगर उम्र 18 वर्ष तथा प्रिया ( काल्पनिक नाम ) निवासी लखनपुर उम्र 17 वर्ष , निशांक निवासी रामनगर उम्र 19 वर्ष के साथ होमस्टे में मिली।
उपरोक्त क्रम में एक वादिनी निवासी लखनपुर रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल की तहरीर पर थाना रामनगर में FIR नंबर 115/26 धारा 140(3) BNS वादिनी की पुत्री का घर से कहीं चले जाने के संबंध में पंजीकृत किया गया तथा बरामदगी पर बयानों आदि के आधार पर धारा 137 (2),64(1) BNS 3/4 पोस्को एक्ट बनाम शान उम्र 18 वर्ष निवासी खताडी रामनगर के विरुद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्षों को अपने साथ ले जाने व शारीरिक संबंध बनाने में तरमीम किया गया।
उपरोक्त क्रम में ही श्री पांडे निवासी पम्पापुरी की तहरीर पर FIR NO 116 /26 धारा 140(3 )BNS वादिनी की नाबालिक पुत्री का घर से चले जाने के संबंध में पंजीकृत किया गया तथा बरामदगी के उपरांत बयान आदि के आधार पर धारा 137( 2),64(1) BNS व 3/4 पास्को एक्ट बनाम निशांक के विरुद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को अपने साथ ले जाने तथा शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में तरमीम किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त प्रकरण की जानकारी मिलने पर मदन जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा द्वारा होमस्टे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस के अनुसार, इस मामले पर कोजी होम स्टे कैफे के कमरों की फोरेंसिक जांच की गई जिसमें कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
















