खाड़ी संकट के बीच ईऱान की इस्लामिक रिवोल्युशनरी गॉर्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार मोहम्मद रजा नघदी ने धमकी दी है कि अगर अगर यह मौजूदा संघर्ष जारी रहता है, तो यह एक वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है। साथ ही, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर फिर से कोई लड़ाई छिड़ती है, तो ईरान अपने नए बनाए गए हथियारों को तैनात करने के लिए तैयार है।
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद रज़ा नक़दी ने कहा है कि इस बार दोबारा से युद्ध शुरू हुआ तो अब हम अप्रैल 2026 तक बनाए गए मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही नघदी ने ईरान की मिसाइल क्षमता को नष्ट करने के दावों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है, “वे कहते हैं कि उन्होंने हमारे मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं। हम किसी भी मेटल वर्कशॉप में लॉन्चर बना सकते हैं।”
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हो रही बातचीत के बीच दोनों देशों में 10 दिन का अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ था। बीते दिन ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह से खोलने का ऐलान किया। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजियों के बीच ईरान से फिर से इसे बंद कर दिया है। साथ ही कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता है, होर्मुज बंद ही रहेगा।
ईरानी उप विदेश मंत्री सईद खतिबजादे ने कहा कि अमेरिका ईरान पर घेराबंदी नहीं लगा सकता, जबकि ईरान अच्छे इरादे से सुरक्षित आवाजाही की कोशिश कर रहा है। IRGC ने कहा कि अमेरिका की कोई भी प्रतिबद्धता तोड़ने पर उचित जवाब दिया जाएगा। संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ ने बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी बहुत दूरी बाकी है। ईरान का कहना है कि अमेरिका को ईरानी जहाजों के लिए पूरी आजादी सुनिश्चित करनी होगी, तभी रास्ता खुला रहेगा।

















