आज के समय में WhatsApp हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हम इसका इस्तेमाल सिर्फ चैट करने के लिए नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और कई जरूरी जानकारी शेयर करने के लिए भी करते हैं। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी अनजान डिवाइस में लॉग-इन हो जाए, तो आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने अकाउंट की सुरक्षा जांचते रहें।
WhatsApp Linked Devices से चेक करें कौन-कौन आपके अकाउंट में लॉग-इन है- WhatsApp में “Linked Devices” नाम का एक फीचर होता है। इसकी मदद से आप अपने अकाउंट को मोबाइल के अलावा लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी चला सकते हैं। यह सुविधा काम की है, लेकिन अगर किसी और ने आपके अकाउंट को अपने डिवाइस से जोड़ लिया, तो वह आपकी चैट्स पढ़ सकता है। यह चेक करने के लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें। फिर ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें और “Linked Devices” विकल्प पर जाएं। यहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी, जहां आपका अकाउंट लॉग-इन है। साथ ही यह भी दिखेगा कि आखिरी बार कब इस्तेमाल हुआ था। अगर कोई डिवाइस आपको पहचान में नहीं आता, तो तुरंत उस पर टैप करके “Log Out” कर दें।
WhatsApp इस्तेमाल करते समय रखें ये जरूरी सावधानियां- कई बार हम साइबर कैफे या किसी दोस्त के कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं और बाद में लॉगआउट करना भूल जाते हैं। यह एक बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए हमेशा काम खत्म होने के बाद तुरंत लॉगआउट करें। इसके अलावा कुछ और सावधानियां भी जरूरी हैं। जैसे किसी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें। संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचें, क्योंकि इससे आपका अकाउंट किसी और के साथ लिंक हो सकता है। OTP से जुड़ी सावधानी भी बहुत जरूरी है। अपना OTP कभी भी किसी के साथ शेयर न करें और न ही किसी अनजान वेबसाइट पर डालें। अगर आप इन आसान बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रहेगा और आपकी निजी जानकारी भी सुरक्षित बनी रहेगी।













