तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रही हैं. इस पार्टी के प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. यह गठबंधन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृतव वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधनको कड़ी टक्कर देते हुए राज्य की सत्ता में वापसी के लिए मजबूत प्रयास कर रही हैं.
अन्नाद्रमुक का पारंपरिक वोट बैंक और मजबूत पकड़
अन्नाद्रमुक पार्टी के मुख्य आधार वोट बैंक जयललिता और उनसे भी पहले से ग्रामीण क्षेत्र रहा हैं और इस बार अपने परम्परागत इलाको में यह गठबंधन काफी अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही हैं. इसके अलावे अन्नाद्रमुक को महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का पूरा सहयोग मिल रहा हैं. ये तीनो वर्ग किसी भी दल या गठबंधन के लिए जीत की कुंजी होती हैं. अन्नाद्रमुक ने अन्य दलों से इतर जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ चुनावी मैदान में हैं.
जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ चुनावी मैदान में अन्नाद्रमुक
अन्नाद्रमुक ने जयललिता ज़ी की विरासत का सम्मान करते हुए पूर्व की तरह गुणवत्ता और दक्षता से युक्त अम्मा कैंटीन को फिर से शुरू करने का वादा किया है. अन्नाद्रमुक सीधे घरों को लाभ देने के लिए कोल विलक्कू स्कीम लेकर आयी हैं जिसके तहत परिवार की महिला मुखियाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने का निश्चय किया गया हैं. इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह हैं की महिलाये और भी शश्क्त होगी.
राशन, घरेलू सुविधाएं और मुफ्त योजनाएं
इसके अलावे चावल राशन कार्ड होल्डर्स के लिए मुफ़्त रेफ्रिजरेटर मुहैया करवाने का भी वादा किया हैं. अन्नाद्रमुक ने जनता को रहत दिलाने के लिए ख़ास वर्ग के परिवारों को 1 किलो दाल और 1 लीटर खाना पकाने का तेल मुफ़्त उपलब्ध कराने की घोषणा किया हैं. इसके अलावे शहरी बसों में पुरुषों के लिए मुफ्त यात्रा का भी घोषणा किया हैं.
शहरी मतदाताओं पर फोकस और राजनीतिक प्रभाव
शहरी मतदात द्रमुक से जुड़े हैं और इस घोषणा के कारण द्रमुक के बड़े पैमाने पर मतदाता अन्नाद्रमुक को मतदान करने के लिए मन बना रहे हैं.
किसानों के लिए राहत और बढ़ता समर्थन
इसके अलावे किसानों को राहत के लिए प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से लिए गए फ़सल ऋण को भी माफ़ करने का वादा किया गया हैं. अन्नाद्रमुक नीत एनडीए को द्रमुक सरकार में बढ़ती महंगाई, गिरती कानून-व्यवस्था के कारण भी बड़े पैमाने पर मतदाता अपना समर्थन कर रहे हैं.
















