CBSE द्वारा वर्ष 2026 के कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसके कारण रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ा बदलाव इस साल परीक्षा प्रणाली में किया गया है, जहां बोर्ड ने दो-सेशन आधारित परीक्षा प्रणाली लागू की है।
CBSE Result 2026 जल्द जारी होने की संभावना- फरवरी-मार्च में आयोजित पहला सेशन समाप्त हो चुका है, जबकि दूसरा सेशन मई 2026 में प्रस्तावित है। इसी कारण CBSE इस बार परिणाम जल्दी घोषित करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि छात्रों को सुधार परीक्षा के लिए पर्याप्त समय मिल सके। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, कक्षा 10 के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह से पहले जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया की गति को देखते हुए यह अनुमान काफी मजबूत माना जा रहा है। वहीं, कक्षा 12 के परिणाम मई 2026 के दूसरे सप्ताह से पहले जारी होने की संभावना है। इस वर्ष लगभग 43 लाख छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिनमें से करीब 25 लाख छात्र केवल कक्षा 10 के हैं। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों का मूल्यांकन एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, लेकिन इस बार बोर्ड ने डिजिटल तकनीक का अधिक उपयोग किया है।
ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) के माध्यम से परीक्षकों को कॉपियां जांचने में अधिक सुविधा और गति मिली है। परीक्षक (Examiners) रोजाना मुख्य विषयों की लगभग 20 उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य विषयों की 25 उत्तर पुस्तिकाएं जांचते हैं। वे प्रतिदिन लगभग 8 घंटे कार्य करते हैं। इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया के कारण कक्षा 10 की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग 9 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि पहले कक्षा 12 की कॉपियों के मूल्यांकन में लगभग 12 दिन लगते थे। CBSE ने इस वर्ष छात्रों को एक और बड़ी सुविधा प्रदान की है। अब छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने अंकों में सुधार करने के लिए दूसरे सेशन की परीक्षा दे सकते हैं। यह पहल उन छात्रों के लिए बेहद लाभदायक है, जो पहली परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। इससे छात्रों पर मानसिक दबाव भी कम होगा और उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन चेक प्रक्रिया- परीक्षा परिणाम के मूल्यांकन में CBSE छात्रों के हितों का विशेष ध्यान रखता है। यदि किसी छात्र के एक या दो अंक कम रह जाते हैं, तो उन्हें ग्रेस मार्क्स (Grace Marks) दिए जा सकते हैं, जिससे वे पास हो सकें। पास होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। परीक्षा की टाइमलाइन की बात करें तो कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को समाप्त हो गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं। रिज़ल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और results.nic.in उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपने डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।















