नई दिल्ली: सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल LPG की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलिंडरों के दामों में वृद्धि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण हुई है। क्योंकि अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आई है जिस कारण कमर्शियल LPG की कीमत बढ़ा दी गई है।
नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक LPG सिलिंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलिंडर पर 114.5 रुपये की वृद्धि की थी।
कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी; मुठभेड़ जारी; रातभर रुक-रुकर हुई गोलीबारी
सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर के लिए पिछली बार सात मार्च को 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। दिल्ली में यह सिलेंडर अब 913 रुपये में उपलब्ध है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने से वैश्विक तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। इसी का असर LPG की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। यह दूसरी बार है जब कर्मशियल सिलेंडर के दाम बढ़े है।
हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से ये दरें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत वर्तमान में 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।












