नई दिल्ली: कश्मीर के गांदरबल जिले के अराहमा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। यह मुठभेड़ मंगलवार से शुरू हुई और दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में अभी भी 1-2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जिस कारण सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है।
भारतीय सेना के आधिकारिक अपडेट में कहा गया है कि 31 मार्च की रात को रुक-रुक कर हो रही फायरिंग के बीच सुरक्षाबलों ने सामरिक रूप से अपनी घेराबंदी को फिर से व्यवस्थित किया। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग का सुरक्षाबलों ने सटीक जवाब दिया। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया है। ऑपरेशन को भारतीय सेना की 2 असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है।
OP ARAHAMA : Update
During the night of 31 Mar 26, the cordon was tactically reorganised amidst the intermittent firing underway. Own troops effectively retaliated with calibrated response resulting in one terrorist eliminated.
Operation is in progress.#Kashmir@adgpi…
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) April 1, 2026
मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि बुधवार सुबह फायरिंग की आवाजें दोबारा सुनाई दी हैं। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घटनास्थल के आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया है ताकि आतंकी भागने में सफल न हो सकें।

















