नई दिल्ली: केरल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। X और एक X हैंडल के खिलाफ AI वीडियो वायरल करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने AI वीडियो के दुरुपयोग के मामले में सख्ती बरतते हुए मामला दर्ज किया है। जिस सोशल मीडिया साइट X के हैंडल के खिलाफ और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग का AI जनरेटिड वीडियो वायरल करने का आरोप है।
एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट 7 घंटे बाद क्यों लौटी दिल्ली? 4 घंटे हवा में रही
क्या है पूरा मामला?
मामला दर्ज केरल पुलिस के साइबर विंग ने किया है। आरोप है कि इस AI जनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी और चुनाव आयोग को भ्रामक और गलत छवि में दिखाया गया है। PTI की खबर के मुताबिक, शुरुआती जांच में पाया गया कि यह कंटेंट आम लोगों को गुमराह कर सकता है और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर सकता है।
जिसके बाद इस मामले में फौरन केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला तब सामने आया जब इस वीडियो को आधिकारिक चैनलों के जरिए नोटिस किया गया जिसमें चुनाव आयोग भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि इस तरह का AI-जनरेटेड कंटेंट चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है। इस तरह की भ्रामक सामग्री फ्री और फेयर इलेक्शन की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकती है। यही वजह है कि इस केस को संवेदनशील मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने X प्लेटफॉर्म के साथ-साथ एक यूजर हैंडल “Laxmi N Raju (@valiant_Raju)” को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी है।
















