EPFO ने अपने सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए एक नया डिजिटल अपग्रेड लॉन्च किया है, जिसे EPFO 3.0 कहा जा रहा है। इसका मकसद है कि कर्मचारियों को पीएफ (Provident Fund) से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद मिल सकें।
पहले क्या होता था कि अगर कोई कर्मचारी पीएफ का पैसा निकालने के लिए क्लेम करता था, तो उसे 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। कई बार लोगों को इमरजेंसी में पैसे की जरूरत होती थी, लेकिन लंबा समय लगने की वजह से परेशानी होती थी। अब EPFO 3.0 के आने से यह दिक्कत काफी हद तक खत्म हो सकती है। नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि क्लेम प्रक्रिया को ऑटोमेटेड बना दिया गया है। यानी अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट सही हैं और केवाईसी पूरा है, तो आपका क्लेम बिना किसी अधिकारी की मंजूरी के सीधे सिस्टम से पास हो जाएगा। इससे पैसा मिलने का समय घटकर 3 दिन से भी कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- PF का पैसा कितना जमा हुआ? घर बैठे ऐसे तुरंत चेक करें अपना बैलेंस
इसके अलावा अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएफ से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी। आप घर बैठे क्लेम कर सकते हैं, उसका स्टेटस देख सकते हैं और अपनी जानकारी अपडेट भी कर सकते हैं। इससे बार-बार ऑफिस जाने या कागजी काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ाई गई है। अब जिन क्लेम में कोई गड़बड़ी नहीं होगी, वे सीधे मंजूर हो जाएंगे। इससे कर्मचारियों को बार-बार चक्कर लगाने या फॉलोअप करने की जरूरत नहीं होगी। पेंशन पाने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। 1 जनवरी 2025 से नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अब पेंशन समय पर और सही तरीके से मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर भी आसान हो गया है। अगर आपका केवाईसी पूरा है, तो आपका पीएफ अपने आप नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।













