यूपी के श्रावस्ती जिले में मन्दिर के पास (सोन पथरी आश्रम के निकट) मांसाहार रोजा इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया है। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने यहां इफ्तार पार्टी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मंदिर के पंडित शरणानन्द महराज की तहरीर पर और वायरल वीडियो को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमाल, इरफान, इमरान और जहीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनपथरी आश्रम के पास मांसाहारी भोजन बनाने व उसके अवशेष फेंकने के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में इन 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मांसाहारी भोजन की दावत दी
क्षेत्राधिकारी भिनगा, सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों ने आश्रम के पास मांसाहारी भोजन की दावत की थी। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना आहत होने पर एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी और झूठी हड्डियां पवित्र गंगा जी में फेंकी गई थीं।
ये भी पढ़ें – वाराणसी: गंगा में नाव पर ‘इफ्तार पार्टी’, बिरयानी खाकर हड्डियां गंगा में फेंकी, 14 मुस्लिम युवक गिरफ्तार
















