आज के डिजिटल दौर में सरकार ने अपनी कई सेवाओं को ऑनलाइन करके लोगों का काम बहुत आसान बना दिया है। पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी अब पहले से काफी सरल हो गई है। पहले लोग सिर्फ आधार कार्ड के जरिए ही आसानी से पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे। इसमें e-KYC के माध्यम से सारी जानकारी अपने आप भर जाती थी, जिससे न तो फोटो अपलोड करनी पड़ती थी और न ही सिग्नेचर देने की जरूरत होती थी। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद था, जो जल्दी और बिना किसी झंझट के पैन कार्ड बनवाना चाहते थे।
लेकिन अब सरकार ने इस प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया है। 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड ही काफी नहीं होगा। अब आवेदक को अपनी जन्मतिथि से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज भी देना जरूरी होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोगों की पहचान और दस्तावेजों की सही जानकारी को और मजबूत बनाया जा सके।
IMPORTANT UPDATE!!
PAN Application Rules Changing From 1st April 2026.
Apply Now Using Aadhaar Only Till 31st March 2026.
महत्वपूर्ण अपडेट!!
PAN बनवाने का अच्छा मौका 31 मार्च 2026 तक सिर्फ आधार से PAN बनवाएं.
For any queries, write us at [email protected]… pic.twitter.com/JdpWQkR498
— CSCeGov (@CSCegov_) March 17, 2026
नई व्यवस्था के अनुसार, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए कुछ दस्तावेज मान्य होंगे, जैसे- जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट। इन दस्तावेजों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यक्ति की जानकारी सही है। इस बदलाव का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा, जो अभी तक सिर्फ आधार के भरोसे पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे थे। ऐसे लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे 31 मार्च से पहले आवेदन कर लें, ताकि उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत न पड़े। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी भी काफी आसान है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” विकल्प चुनना होता है। फिर “New PAN-Indian Citizen” फॉर्म भरना होता है, जिसमें नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होती है। इसके बाद OTP के जरिए वेरिफिकेशन होता है और अंत में फीस जमा करके आवेदन पूरा हो जाता है।











