बुधवार, 18 मार्च 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 500 रुपये की कमी के साथ ट्रेड कर रहा था। सोने की कीमत दिन की शुरुआत 1,55,658 रुपये (प्रति 10 ग्राम) से हुई थी, जबकि पिछली कारोबारी सत्र में यह 1,55,985 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 9:50 बजे के आसपास, गोल्ड वायदा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,488 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,55,788 रुपये तक भी पहुंचा।
चांदी में भी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 मई, 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर वायदा 0.93 प्रतिशत या लगभग 2,300 रुपये की कमी के साथ 2,50,750 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत सिल्वर 2,51,498 रुपये से हुई थी, और कारोबार के दौरान इसका हाई 2,51,639 रुपये रहा। बाजारों में चांदी की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,650 रुपये में मिल रही है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए 26,500 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,801 रुपये है।
सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)- देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें (रुपये में) इस प्रकार हैं: दिल्ली और लखनऊ 24 कैरेट-1,58,240, 22 कैरेट-1,45,060, 18 कैरेट-1,18,720; मुंबई और कोलकाता और हैदराबाद 24 कैरेट-1,57,750, 22 कैरेट-1,44,600, 18 कैरेट-1,18,310; चेन्नई 24 कैरेट-1,59,810, 22 कैरेट-1,46,490, 18 कैरेट-1,23,290; अहमदाबाद और पटना 24 कैरेट-1,58,140, 22 कैरेट-1,44,960, 18 कैरेट-1,18,620।













