पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचल का असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बाजार में थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस सप्ताह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इससे उन लोगों को राहत मिली है जो इन दिनों सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं।
इस सप्ताह कितनी सस्ती हुई सोना-चांदी- अगर पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 6 मार्च 2026, शुक्रवार को सोने की कीमत लगभग 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी का भाव करीब 2,68,579 रुपये प्रति किलोग्राम था। लेकिन पूरे सप्ताह के दौरान सोने की कीमत में करीब 3,275 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं चांदी भी लगभग 9,330 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। यानी इस समय सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है। आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,750 रुपये है। अगर कोई 100 ग्राम चांदी खरीदना चाहता है तो उसे लगभग 27,500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा है। यहां 10 ग्राम चांदी करीब 2,800 रुपये में बिक रही है। आने वाले दिनों में चांदी के दामों में फिर से बदलाव हो सकता है।
अन्य शहरों में सोने की कीमत- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,46,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,890 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत लगभग एक जैसी है। यहां 24 कैरेट सोना 1,59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है। यहां 24 कैरेट सोना 1,61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,47,600 रुपये और 18 कैरेट सोना लगभग 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना लगभग 1,59,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,46,400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये के आसपास बिक रहा है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
















