उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से दिल को दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक भाई ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी बहन को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपनी मां को फोन कर घर बुलाया और कहा कि तुम्हारे लिए सरप्राइज है। ये सब केवल एक समझाइस के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक मल्होत्रा और हिमशिखा मल्होत्रा दोनों जुड़वा भाई बहन (25) थे। दोनों ही गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते थे। वे होली मनाने के लिए मां के पास आए थे। जहां, हिमशिखा एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और साथ में एमबीए की तैयारी भी कर रही थी। तो वहीं हार्दिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह अब सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की योजना बना रहा था। दोनों भाई-बहन एक साथ रहते थे और ऑफिस भी एक जैसा ही था।
क्या हुआ था
बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से हार्दिक एक लड़की से ऑनलाइन बात कर रहा था, जो अलग धर्म की थी। सात महीने तक सिर्फ सोशल मीडिया पर बात हुई, कभी मिले नहीं। कुछ हफ्ते पहले वो रिश्ता टूट गया, जिससे हार्दिक बहुत परेशान हो गया। हिमशिखा ने उसे समझाया कि करियर पर ध्यान दो, ऐसे रिश्तों में मत पड़ो। मां ने भी यही सलाह दी थी। होली के दौरान घर पर फिर से यही बात हुई। बहस बढ़ गई। गुस्से में हार्दिक ने किचन से चाकू उठाया और हिमशिखा पर हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसने कम से कम 50 बार गहरे घाव किए। गर्दन, छाती, पेट, हाथ, पैर, कंधे और चेहरे पर वार किए। दिल, लिवर, किडनी जैसे कई अहम अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हिमशिखा की मौके पर ही मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: LPG संकट पर भारत का बड़ा कदम: फारस की खाड़ी में भारतीय नौसेना की तैनात, अब जहाजों को मिलेगी मजबूत सुरक्षा
मां को दिया ‘सरप्राइज’
बेरहमी की ऐसी इंतहा कि हमले के बाद हार्दिक ने शांत होकर अपनी मां नीलिमा मल्होत्रा के ऑफिस पहुंच गया और वहां उनसे कहा, “चलो घर, तुम्हारे लिए सरप्राइज है।” नीलिमा एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। बेटे के कहने पर जब वो उसके साथ घर गईं तो घर में घुसते ही बेटी का खून से लथपथ शरीर देखकर चीख पड़ीं। इस पर हार्दिक ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। नीलिमा को कई घाव आए, लेकिन वो बच गईं और अब प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दरिंदे को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद पुलिस ने हार्दिक को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुमार रणविजय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से हमले की भयावहता का पता चला। शरीर का लगभग कोई हिस्सा बचा नहीं था। पुलिस ने पूछताछ में हार्दिक से ऑनलाइन रिलेशनशिप और बहस की बात सामने आई। परिवार मूल रूप से बदायूं का है, लेकिन मां-बच्चे अलग रहते थे क्योंकि माता-पिता सालों पहले अलग हो चुके थे।











