मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की आग अब यूक्रेन को भी जलाने के लिए तैयार है। ऐसा इसलिए यूक्रेन की हरकतों से ईरान बेहद नाराज हो गया है और अब उसके एक सीनियर सांसद इब्राहिम अजीजी ने धमकी दी है कि यूक्रेन हम पर अमेरिका और इजरायल के द्वारा किए गए हमले में एक पक्ष बन गया है। इसलिए आत्मरक्षा में कीव पर हमला करने का अधिकार हमें भी मिल गया है।
क्या कहना है ईरान का
इब्राहिम अजीजी ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख हैं। उन्होंने ही कीव की हरकतों पर ये संभावित हमले की धमकी दी है। अजीजी ने एक्स पोस्ट पर कहा कि यूक्रेन हम पर हमला करने वालों की मदद के लिए एंटी एयरक्राफ्ट हथियार भेजने का फैसला किया है। अजीजी लिखते हैं कि पूरी तरह से असफल यूक्रेन इजरायली सरकार को ड्रोन की सहायता देकर इस युद्ध में पूरी तरह से शामिल हो गया है औऱ अब वो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत हमला वैध लक्ष्य बन गया है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि रूस से खुद को बचाने में नाकाम साबित हो रहे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सिर पर वैश्विक नेता बनने का जुनून सवार है और इसी के चलते पिछले दो सप्ताह के अंदर कई बार मिडिल ईस्ट में चल रहे इस युद्ध में शामिल होने का संकेत दिया। हद तो ये है कि जो जेलेंस्की, रूसी हमलों से बचने के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों से लगातार हथियारों की मांग करते हैं, उन्हीं का दावा है कि अमेरिका ने उनसे खाड़ी देशों में अपने सहयोगियों की मदद करने की मांग की है। जेलेंस्की का कहना था कि ऐसा करके अमेरिकी मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य ठिकानों को ईरानी ड्रोन हमलों से बचा सके।
इसे भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री बोले- US ने पहले धमकियां दीं..अब भारत के सामने रूस से तेल खरीदने की लगा रहा गुहार…
यहीं नहीं जेलेंस्की तो ये भी कह रहे हैं कि अन्य क्षेत्रीय साझेदारों ने भी कथित तौर पर उनसे मदद मांगी है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने यूक्रेनी विशेषज्ञों को अपने सहयोगियों को आवश्यक मदद देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है। दावा तो वो य़े भी कर रहे हैं कि उनके कुछ देशों के साथ ड्रोन इंटरसेप्टर बेचने को लेकर समझौते भी हुए हैं। बीते गुरुवार को जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था।
क्या कहता है अमेरिका
वहीं इस मामले में पहले तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की की कथित मदद के प्रस्तावों का स्वागत किया था, लेकिन अब उनका कहना है कि ईरानी कामेकाजे ड्रोन का मुकाबला करने के लिए हमें यूक्रेन की मदद की आवश्यकता नहीं है। उनका दावा है कि अमेरिका से बेहतर ड्रोन के बारे में कोई नहीं जानता है और हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतर ड्रोन हैं।

















