अमेरिका इजरायल के द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। इस हमले से ऐसा नहीं है कि केवल इस्लामी देश ही तबाह हो रहा है, बल्कि अमेरिका को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा मामला ईराक का है, जहां अमेरिका का एक एयर रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। ये घटना पश्चिमी ईरान में घटी।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, एक KC-135 रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट (जिसे स्ट्रैटोटैंकर भी कहते हैं) पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया। ये विमान हवा में दूसरे विमानों को ईंधन भरने का काम करता है। घटना के दौरान एक दूसरा विमान भी शामिल था, लेकिन वो सुरक्षित उतर गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ये हादसा दुश्मन या दोस्ताना फायर की वजह से नहीं हुआ। ये सब फ्रेंडली एयरस्पेस में हुआ, यानी जहां अमेरिकी या उनके सहयोगी कंट्रोल रखते हैं।
बताया जाता है कि ये हादसा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुआ। ये ऑपरेशन अमेरिका और इज़राइल की तरफ से ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। फरवरी 28 से शुरू हुई इन स्ट्राइक्स के बाद से अमेरिकी फोर्सेस मिडिल ईस्ट में काफी एयरक्राफ्ट भेज चुकी हैं।
बचाव कार्य
रिपोर्ट के मुताबिक, अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अभी तक ये साफ नहीं है कि क्रैश में कितने लोग थे या कोई हताहत हुए हैं या नहीं। CENTCOM ने कहा कि राहत और बचाव दल अपने काम में लगा है।
इस माह चौथा अमेरिकी एयरक्राफ्ट तबाह
ये इस महीने का चौथा अमेरिकी एयरक्राफ्ट है जो डाउन हुआ है, जब से अमेरिका-इज़राइल ने ईरान पर हमले शुरू किए। इससे पहले इस महीने ही तीन अमेरिकी एयर फोर्स फाइटर जेट्स कुवैत की एयर डिफेंस ने गलती से (फ्रेंडली फायर) गिरा दिए थे। उनमें सारे क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकल आए थे। कुल मिलाकर इस संघर्ष में अब तक सात अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं, और रॉयटर्स के मुताबिक 150 तक घायल हुए हैं। ईरान की तरफ से 1,300 से ज्यादा मौतें बताई गई हैं, जैसा कि उनके UN एंबेसडर ने कहा।















