प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी दिल्ली में नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। ये दोनों कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के विस्तार का हिस्सा हैं, जिनकी कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कार्यक्रम में कुल 33,500 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ये प्रोजेक्ट रोजाना आने-जाने को आसान बनाएंगे, ट्रैफिक कम करेंगे और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। खासकर नोएडा और फरीदाबाद से आने वाले यात्रियों को इंडिया गेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में फायदा होगा।
पहला कॉरिडोर: मजलिस पार्क–मौजपुर-बाबरपुर
मेट्रो का पहला हिस्सा पिंक लाइन का है, जो करीब 12.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं। इस सेक्शन के खुलने से पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो जाएगी। अब दिल्ली में देश का पहला पूरा रिंग मेट्रो ऑपरेशनल हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर स्टेशन ये हैं, मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-AIUDF का गुप्त गठबंधन, असम में वोट विभाजन की साजिश
इसी लाइन पर यमुना नदी पर नया पुल और एक डबल-डेकर वायाडक्ट भी बनाया गया है, जहां ऊपर मेट्रो लाइन और नीचे रोड फ्लाईओवर है। ये उत्तर-पूर्व दिल्ली के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।
दूसरा कॉरिडोर
वहीं दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो ये ये मैजेंटा लाइन का विस्तार, जो लगभग 9.9 किलोमीटर लंबा है। ये उत्तरी दिल्ली के इलाकों को जोड़ेगा। ये मधुबन चौक, हैदरपुर बदली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क को आपस में जोड़ेगा। इस कॉरिडोर में कुछ हिस्से 28.36 मीटर की ऊंचाई तक जाते हैं, जो दिल्ली मेट्रो के सबसे ऊंचे एलिवेटेड सेक्शन में से एक है। इससे इंजीनियरिंग के नजरिए से भी ये खास है।
उल्लेखनीय है कि दोनों कॉरिडोर चालू होने के बाद दिल्ली के उत्तर और पूर्व इलाकों में रोज का सफर आसान हो जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्रदूषण पर भी असर पड़ेगा।











