हरिद्वार । गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार जनसभा में CAA के तहत हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मंच पर अमित शाह ने चार लोगों को नागरिकता प्रदान की।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को मिला नागरिकता प्रमाणपत्र
इस आयोजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मंच पर चार लोगों को सौंपा गया नागरिकता प्रमाणपत्र
इसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सिद्धपीठ हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े श्री शैलेश, भट्टाग्राम, पाकिस्तान से आए श्री जसपाल कुमार, कराची, पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर भारत आने वाले श्रीमती दुर्गानाथ टी. राजपूत और अफगानिस्तान से आई श्रीमती हंसेरी बाई को मंच पर नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
अमित शाह ने कहा— मोदी सरकार ने शरणार्थियों को उनका अधिकार दिया
अपने संबोधन में गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि ये मोदी सरकार ही है जिसने हिंदू सिख ईसाई शरणार्थियों को उनका हक प्रदान किया उन्होंने याद दिलाया कि कैसे विपक्ष ने इस कानून का विरोध किया जब वे संसद में इस बिल के संशोधन को प्रस्तुत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर नागरिकता प्रदान करने के लिए श्री शाह का आभार व्यक्त किया और साथ ही जिन्हें प्रमाण पत्र पाने वाले नागरिकों को भी शुभ कामनाएं दी।

















