ईरान पर जिस प्रकार अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने हमला किया और ईरान के सबसे बड़े नेता खामनेई को मारा, उसे लेकर पूरे विश्व में राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। कुछ लोग ट्रम्प के इस निर्णय को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ गलत। ट्रम्प के अपने ही देश अमेरिका में नव निर्वाचित मेयर जोहरान मामदानी का रुख भी ट्रम्प के विपरीत ही है।
यह अवैध युद्ध-ममदानी
अमेरिकी और इजरायल सरकार द्वारा ईरान पर किये गए हमले का विरोध जोहरान मामदानी ने किया और अपने एक्स हैंडल पर यह भी लिखा कि ईरान पर सैन्य कार्यवाही एक अवैध युद्ध है। शहरों पर बम बरसाए जा रहे हैं, नागरिकों को मारा जा रहा है और युद्ध के एक नए रंगमंच को खोला हाअ रहा है, अमेरिका के लोग यह नहीं चाहते हैं। वे सत्ता परिवर्तन के लिए एक और युद्ध नहीं चाहते हैं। वे संकट से राहत चाहते हैं और शांति चाहते हैं। ममदानी ने न्यूयॉर्क के निवासियों के साथ ही वहाँ पर रह रहे ईरानी नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे न्यूयॉर्क में सुरक्षित हैं।
ममदानी ने यह दिखाने का प्रयास किया कि ट्रम्प प्रशासन ने ईरानी नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा है, जबकि ममदानी ने पूर्व में ईरानी सरकार द्वारा अपने ही नागरिकों पर किये जा रहे अत्याचारों पर कुछ बोला हो, क्या ममदानी को यह पता होगा कि न्यूयॉर्क में जो ईरानी नागरिक रह रहे हैं, वे कहीं अपने ही मुल्क की मजहबी यातनाओं से परेशान होकर तो नहीं रह रहे हैं?
अपने ही बयान से क्यों पलटे ममदानी
हालांकि ममदानी ने बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरानी शासन की आलोचना करते हुए कहा था कि ईरानी सरकार ने अपने ही लोगों को सिस्टमैटिक तरीके से दबाया है, यहाँ तक कि इस साल की शुरुआत में हज़ारों ईरानियों को मार डाला जो अपनी सबसे आम नाराज़गी ज़ाहिर करना चाहते थे। यह एक बेरहम सरकार है।” हालांकि ममदानी ने यह भी कहा कि उन्हें यह भली तरह से याद है कि उनका देश कैसे उसी क्षेत्र में सत्ता बदलने की मंशा से युद्ध में फंस चुका था।
ममदानी किसके साथ?
ममदानी द्वारा ईरान पर हमले की आलोचना को सोशल मीडिया पर लोगों ने सहज नहीं लिया। लोगों ने ममदानी से प्रश्न किये कि वे किसके पक्ष में हैं? वे क्या चाहते हैं कि ईरान अपने नागरिकों पर लगातार अत्याचार करता रहे? ईरान में पैदा हुई और फिलहाल न्यूयॉर्क में रह रही सना एबराहिमी ने मामदानी की पोस्ट पर लिखा कि न्यूयोर्क के मेयर, आप बकवास हैं। उसने लिखा कि एक ईरानी न्यूयॉर्कर होने के नाते वह यह कहती है कि मामदानी एक कचड़ा हैं। उसने लिखा “जब हमारे लोग जिबह किये जा रहे थे, और हमारा शिकार जानवरों की तरह इस्लामिक रीपब्लिक टेररिस्ट्स द्वारा किया जा रहा था, तब आप शांत थे। आपने एक भी शब्द नहीं कहा, मगर अब हमारे ही लोगों के कातिल लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं, तो आप उन्हें बचाने के लिए आ गए?
Mr @NYCMayor,
I say it as an Iranian New Yorker: You are a human garbage.
When our people were getting slaughtered and hunted like animals by the Islamic Republic terrorists, you stayed silent. You didn't say a word. Now that the regime, the murderers of our people are under… https://t.co/6OeFoMlh4I— Sana Ebrahimi Ledene (@__Injaneb96) February 28, 2026
यह और भी अधिक विडंबना रही कि एक तरफ न्यूयॉर्क के मेयर ईरानी शासन पर अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए अपने शहर में बसे हुए ईरानी नागरिकों को यह विश्वास दिला रहे थे कि उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा और वे सुरक्षित हैं, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूयॉर्क में बसे हुए वे ईरानी नागरिक न्यूयॉर्क की सड़कों पर जश्न मना रहे थे, जो ईरान की सरकार के दमनात्मक कदमों से बचकर अमेरिका में शरण लेकर रहे हैं। एरिक एडम्स नामक एक यूजर ने अमेरिका में बसे हुए कई ऐसे ईरानी नागरिकों की तस्वीरें एक्स पर साझा कीं और लिखा कि न्यूयॉर्क और पूरे देश में बसे हुए ईरानी अमेरिकी नागरिक अमेरिका के साथ खुश हो रहे हैं कि उसने उस शासन का अंत किया, जिसने उनके परिवारों को लगभग आधी शताब्दी तक प्रताड़ित किया और आतंकित किया।
विचारधाराओं के कारण अंधे हुए लोग-ममदानी
उन्होंने लिखा कि लोग आइडियोलॉजी के कारण इतने अंधे हो गए हैं कि वे एक ऐसे शासन का बचाव करने के लिए आगे आ गए हैं, जो महिलाओं को केवल इस बात के लिए सजा देता है कि उन्होनें अपने बाल दिखाए, और वह आतंकवाद को पनाह देता है और खुलेआम अमेरिका के विनाश की बातें करता है। और उन्होनें लिखा कि अगर आप ऐसे शासन के लिए सहानुभूति रखते हैं तो आप युद्ध विरोधी नहीं, बल्कि नैतिक रूप से खोखले इंसान हैं, आप पीड़ितों के स्थान पर अत्याचारियों के साथ खड़े हुए हैं।
एक यूजर ने लिखा कि इस वर्ष न्यूयॉर्क में बर्फ के कारण बहुत अधिक नागरिक केवल ममदानी की अक्षमता के चलते मारे गए थे। ईरान की निर्वासित एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद ने भी ममदानी को लताड़ते हुए पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा कि जोहरान मामदानी, आप तब शांत रहे, जब हमने हत्याकांड झेला और जब हमें न्यूयॉर्क में भी मारने के लिए इस्लामिक रीपब्लिक ने हत्यारे भेजे, आप तब शांत रहे।
To you, Zohran Mamdani! You stayed quiet when we have faced massacre, when Islamic Republic assassins were sent here in New York to kill us, stay quiet now!
STOP lecturing us Iranians about peace.
I don’t feel safe in New York listening to someone like you, Mamdani, who… https://t.co/Mj94FmZIdm
— Masih Alinejad 🏳️ (@AlinejadMasih) February 28, 2026
ईरानियों को ज्ञान देना बंद करो ममदानी
उन्होंने आगे लिखा कि ईरानियों को शांति के बारे में लेक्चर देना बंद करें। उन्होंने आगे लिखा कि मैं न्यूयॉर्क में आप जैसे किसी को सुनकर सुरक्षित अनुभव नहीं करती मामदानी जी, जो उस सरकार से हमदर्दी रखता है जिसने 24 घंटे से भी कम समय में 30,000 से ज़्यादा निहत्थे ईरानियों को मार डाला। आप इस खूबसूरत शहर में सुरक्षा की बात करते हैं? ध्यान से सुनिए; बिना न्याय के सुरक्षा निरर्थक है!
कौन हैं अलीनेजाद
अलीनेजाद ऐसी ईरानी महिला हैं, जो महिलाओं के लिए अनिवार्य हिजाब की मुखर विरोधी हैं। वे लगातार ही ईरानी लड़कियों के लिए आवाज उठाती रहती हैं और वे हर मंच पर ईरान की सरकार के खिलाफ लिखती और बोलती रहती हैं। वे अमेरिका में रहती हैं और ऐसा उनका दावा है कि उनपर ईरान की सरकार ने कई बार अमेरिका में भी हमला करवाया है। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि “हम ईरानी आपको जंग के बारे में लेक्चर देने की इजाज़त नहीं देते, वह भी यह जानते हुए कि जब इस्लामिक रिपब्लिक ने सड़कों पर स्कूल की लड़कियों को गोली मारी और 10,000 से ज़्यादा बेगुनाह लोगों को अंधा कर दिया, तब आप अपना मुंह बंद रखे रहे। आप हिजाब का जश्न मनाने में मशगूल थे, और जिसे लेकर मेरे प्यारे देश ईरान की महिलाएं इसे हटाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ रही थीं और इसके चलते इस्लामिक सिक्योरिटी फ़ोर्स ने उन्हें जेल में डाला और उनके साथ बलात्कार किया। और आप उसी सरकार का बचाव करने के लिए अपनी आवाज़ उठा रहे हैं?”
आप नैतिक रूप से ग्राउंड नहीं ले सकते
उन्होनें आगे लिखा कि मैं आपको नैतिक रूप से हाई ग्राउंड लेने की अनुमति नहीं दूँगी। ईरान के लोग आज़ाद होना चाहते हैं। जब उन्हें एकजुटता की ज़रूरत थी, तब आप कहाँ थे?” जोहरान मामदानी को इस समर्थन के लिए काफी विरोध झेलना पड़ा जिनमें The Persian Jewess नामक यूजर की टिप्पणी महत्वपूर्ण है। इसने लिखा कि जब वर्ष 1979 में इस्लामिक क्रांति हुई थी, तो उसके मातापिता केवल एक सूटकेस लेकर क्वीन्स चले आए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि वे यहाँ पर सुरक्षित रहेंगे, मगर आज जब से आपने ऑफिस सम्हाला है, तब से कोई भी आत्म सम्मान से भरा हुआ ईरानी नागरिक न्यूयोर्क में सुरक्षित नहीं है।
गौरतलब है कि मामदानी के कार्यालय से हिजाब का जश्न मनाने वाला भी पोस्ट किया गया था। और इसी को लेकर इस यूजर ने लिखा कि आपने “हिजाब दिवस” मनाया जबकि ईरान में हमारी बहनों और बेटियों के साथ बाल दिखाने के अपराध में बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

















