अमेरिका में एक बार फिर से हिंसक वारदात हुई है। ताजा मामला है टेक्सास राज्य में ऑस्टिन शहर के डाउनटाउन इलाके का है, जहां एक हमलावर की गोलीबारी में भारतीय छात्रा सविता शान समेत तीन की मौत हो गई है। वह 21 साल की थीं और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास ऑस्टिन से ऑनर्स की डिग्री ले रही थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वारदात वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट पर स्थित बुफोर्ड्स बैकयार्ड बियर गार्डन में हुई है। कहा जा रहा है ये वो जगह है, जो यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टूडेंट्स में काफी प्रसिद्ध है। घटना रविवार की सुबह है। अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 14 से ज्यादा लोग घायल हुए।
सविता शान के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह मैकॉम्ब्स स्कूल ऑफ बिजनेस से जुड़ी हुई थीं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और स्टाफ उन्हें बहुत ब्राइट और होनहार स्टूडेंट मानते थे। एक प्रोफेसर रस फिनी ने कहा कि सविता यूनिवर्सिटी की सुपरस्टार थीं और वो दुनिया में कुछ बड़ा करने वाली थीं। उनकी मौत की खबर से सबको बहुत सदमा लगा। दूसरे मारे गए थे राइडर हैरिंगटन (19 साल) और जॉर्ज पेडरसन (30 साल)। कुछ रिपोर्ट्स में मौतों की संख्या तीन बताई गई है, कुछ में चार, लेकिन ज्यादातर जगहों पर तीन कन्फर्म है।
हमलावर ने ले रखा था ईरानी झंडा
हत्यारे के बारे में पता चला है कि गोलीबारी करने वाला शख्स नडियागा डायग्ने (53) था। वो अमेरिका का नैचुरलाइज्ड सिटीजन था, मूल रूप से सेनेगल से था और टेक्सास के प्लगर्विले में रहता था। उसने हमला करते वक्त एक स्वेटशर्ट पहनी हुई थी जिस पर “अल्लाह के बंदे” लिखा था। पुलिस और जांच एजेंसियों के मुताबिक उसके पास ईरानी झंडा और ईरान के लीडर्स की तस्वीरें भी मिलीं। ये घटना उस वक्त हुई जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर आई थी, जो अमेरिका और इजरायल के हमले में हुई थी। इसलिए कुछ सोर्सेज कह रहे हैं कि ये बदले की कार्रवाई हो सकती है। एफबीआई इसे टेररिज्म से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके पर ही गोलीबारी करने वाले को मार गिराया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई गई। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के प्रेसिडेंट जिम डेविस ने स्टूडेंट्स और स्टाफ को ईमेल भेजकर सविता की मौत की पुष्टि की और दुख जताया। भारतीय-अमेरिकी कम्युनिटी में भी इस खबर से शोक है। पुलिस चीफ और अन्य ऑफिशियल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिटेल्स दिए, लेकिन मोटिव और बैकग्राउंड की पूरी जांच अभी चल रही है।











