उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान के मुस्लिमों सलीम जहां भी मिले उसे काट दो, पाकिस्तानी हमाद बरकती ने Ex मुस्लिम के घर का पता सार्वजनिक किया

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपने वीडियो में कहा, "जो भी हमारे मजहब के खिलाफ बोलेगा उसे काटकर रख देंगे। गुस्ताख-ए-रसूल के लिए कोई माफी नहीं है।"

Published by
सुनीता मिश्रा

गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम कट्टरपंथियों के जानलेवा हमले के बाद यूट्यूबर सलीम वास्तिक दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहम्मद हमाद बरकती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने वीडियो में खुलेआम सलीम की हत्या की धमकी दी। इसमें उसने सलीम के घर का पता भी सार्वजनिक किया। यह वीडियो हमले से दो दिन पहले का बताया जा रहा है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हुजूर के गुस्ताखों के लिए कोई माफी नहीं

वीडियो में पाकिस्तानी यूट्यूबर कहता है, “इस्लाम के खिलाफ बोलने वालों को धरती पर रहने का हक नहीं है। हुजूर के गुस्ताखों के लिए कोई माफी नहीं है। मेरे पास गुस्ताख-ए-रसूल के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है। इसके घर का पता गाजियाबाद लोनी के ​अंदर नासबंदी कालोनी है। अब हुजूर के गुलामों का यह काम है कि ये जहां भी मिले इसका काम तमाम कर दो, क्योंकि गुस्ताख-ए-रसूल के लिए कोई माफी नहीं है।”

‘हिंदुस्तान के मुस्लिमों सलीम जहां भी मिले उसे काट दो’

मोहम्मद हमाद बरकती कट्टरपंथियों को सलीम को जान से मारने के लिए कहता है। उसने अपनी वीडियो में आगे कहा, “हमें यह बताया गया है कि कोई भी हमारे मजहब के खिलाफ बोले तो उसे काटकर रख देना चाहिए। गुस्ताखी करने वालों को यह मालूम होना चाहिए कि जब तक मुसलमान मैदान में मौजूद हैं, तुम्हारे लिए कहीं भी छिपने की जगह नहीं है। तुम्हें कहीं सुकून नहीं लेने देंगे। तुम हमारे आकाओं, मौलानों के बारे में बात करो और हम तुम्हें कुछ भी न करें, ये तुम्हारी सबसे बड़ी भूल है। तुमको इस धरती पर रहने नहीं देंगे। हम तुमको एक सांस भी नहीं लेने देंगे। हुजूर के गुस्ताखों के लिए हम रहम नहीं दिखाएंगे। तुम्हारी इतनी जुर्रत कि तुम हमारे आकाओं और मौलानों के खिलाफ बोलोगे। मैं हिंदुस्तान में रहने वाले मुस्लिमों से कहना चाहता हूं कि ये जहां भी मिले इसे काट दो।”

वीडियो जारी होने के बाद सलीम पर टूट पड़े कट्टरपंथी

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जारी होने के बाद ही मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सलीम पर हमला किया। जांच में खुफिया विभाग को यह वीडियो हाथ लगा है। इस वीडियो पर सरकार ने संज्ञान लेने के बाद इसे डिलीट कर दिया है। वहीं जांच में हमलावरों को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पता चला है कि सलीम पर कट्टरपंथी संगठन से जुड़े लोगों ने हमला किया था।

पूर्व मुस्लिमों को सुरक्षा देने की मांग

वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस्लामिक कट्टरता पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले पूर्व मुस्लिम सलीम के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और कट्टरपंथियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए सरकार से पूर्व मुस्लिमों को सुरक्षा और आरोपिताें पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कट्टरता के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाया जा रहा

हमले के बाद गंभीर रूप घायल सलीम को अस्पताल ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मजहबी कट्टरता के खिलाफ बेबाकी से बोलने वाले एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले की घटना से साफ है कि कट्टरता के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में शुक्रवार (27 फरवरी) को यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर जानलेवा हमला किया। जीटीबी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

Share