कांग्रेस की नीतियों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती है। लेकिन अब इसी को लेकर असम की विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नुमाल मोमिन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसकी नीतियों से आम असमी काफी परेशान हैं। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य पूरे देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मोमिन ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर बात की और उन्होंने दावा किया कि अब ये समस्या केवल पूर्वोत्तर राज्यों की नहीं रह गई है। अवैध बांग्लादेशी घुपैठियों की समस्या दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे कई राज्यों की समस्या है।
पूरे भारत में SIR करवाने की मांग
डिप्टी स्पीकर नुमाल मोमिन कहते हैं कि चुनाव आयोग देश के कई राज्यों में SIR करवा रहा है। उन्होंने मांग की कि अब इसे पूरे देश में करवाया जाना चाहिए, ताकि पूरे देश से घुसपैठियों का पता लगाकर उन्हें वापस डिपोर्ट किया जा सके।

















