सनातन धर्म की महिमा ही ऐसी है कि जो भी इसे अपनाता है वो बस इसी का होकर रह जाता है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का है, जहां किन्नर गुरु शकील अहमद सितारा ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली। इसी के साथ उसने अपना नाम बदलकर सीता रख लिया है। इस मौके पर किन्नर समाज ढोल नगाड़ों के साथ उनका सनातन धर्म में स्वागत किया।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि किन्नर शकील अहमद उर्फ सितारा का कहना है कि उन्हें सनातन धर्म के प्रति पहले से आस्था थी। शकील अहमद बताते हैं कि वो काफी लंबे वक्त से हिन्दू धर्म के कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं। और इसी कारण से वो अब घर वापसी करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हिन्दू संगठनों से संपर्क किया और पूरे वैदिक रीतियों के साथ घर वापसी कर ली।
सीता बनी शकील ने कहा कि घर वापसी के बाद अब मैं अपना बाकी का जीवन समाज और सनातन धर्म को समर्पित करना चाहती हूं। अब से मेरा ध्येय समाज के हर वर्ग की सेवा करना है।
कराया गया शुद्धिकरण
शकील की घर वापसी से पहले महादेवगढ़ स्थित एक मंदिर में घर वापसी कराए जाने से पहले शकील उर्फ सितारा का शुद्धिकरण कराया गया। पहले हवन-पूजन कराया गया। इसके बाद मंदिर परिसर के विद्वान पंडितों ने गंगाजल और गोमूत्र से स्नान, हवन और आरती कराई गई।

















