उत्तराखंड : बाबा केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली यात्रा का केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 18 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा अर्चना संपन्न हो जायेगी।
19 अप्रैल से निकलेगी बाबा केदार की पंचमुखी डोली यात्रा
बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बाबा केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से 19 अप्रैल को फाटा रवाना होगी। 20 अप्रैल दूसरे पड़ाव गौरीकुंड तथा 21 अप्रैल अप्रैल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी।
बाबा केदार की डोली के साथ गढ़वाल रेजिमेंट के वाद्ययंत्रों को बजाने वाली टोली भी साथ साथ परंपरागत रूप से चलेगी, इसी दौरान केदारनगरी में रावल, तीर्थ पुरोहितों, पंडा समाज और अन्य धर्माचार्य भी यहां पहुंचेंगे।
22 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट
उल्लेखनीय है इस वर्ष बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को प्रात: 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इस दिन संभवतः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रातः , प्रथम पूजा के समय मौजूद रहेंगे।

















