देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट एक्सपो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहत पता चला है कि आज वैश्विक नेताओं की आवाजाही के कारण सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि एआई समिट को करीब तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस समिट को लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षात्मक प्रतिबंधों के हटने के बाद तमाम प्रतिभागियों, छात्रों औऱ अन्य पेशेवरों को प्रदर्शनियों का अनुभव करने का मौका दिया जाएगा। वीआईपी लोगों की आवाजाही के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंध लगने की उम्मीद है। भारत मंडपम के आसपास कभी-कभी ट्रैफिक डायवर्जन, आमंत्रित लोगों, मीडिया और वाहनों के लिए कड़ाई से नियंत्रित एंट्री विंडो शामिल हैं।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
गौरतलब है कि इंडिया AI समिट-2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था। उन्होंने इस मौके पर कहा था कि AI को इंसानों के भले के लिए इस्तेमाल करना चाहिए, सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं – बुद्धिमत्ता, समझदारी और सही फैसले से ही ये जनता के काम आएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये समिट आइडिया, इनोवेशन और इंटेंट का मिलन है। वह कहते हैं कि भारत का टैलेंट दुनिया और मानवता की भलाई के एआई बना रहा है। भारत एआई के जिम्मेदारी और समावेशी तौर पर इस्तेमाल को लेकर प्रतिबद्ध है।

















