इसे बेशर्मी ही कहेंगे कि जब पूरी दुनिया भारत में AI समिट में शामिल हो रही थी और भारत तकनीक के नए आयाम गढ़ रहा था, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का मौका नहीं छोड़ रही है। AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने कहा कि इससे देश की राजनयिक छवि को बेहद नुकसान पहुंचा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शनों के मामले की सुनवाई करते हुए ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट रवि ने कांग्रेसियों को विरोध को नजायज करार देते हुए टिप्पणी की कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की इन हरकतों ने इस आय़ोजन की पवित्रता को खतरे में डाला है। ये अंतरराष्ट्रीय मंच पर पब्लिक ऑर्डर और देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। इस तरीके की हरकतों पर बीएनएस की धारा 121 और 61 (2) के तहत तीन साल तक की सजा हो सकती है।
गिरफ्तार किए जा चुके हैं आरोपी
एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले IYC कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की कस्टडी में भेज दिया है। इन प्रदर्शनकारियों को लेकर पता चला है कि ये सभी बिहार, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से कृष्ण हरि बिहार यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी, बिहार के स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, यूपी के स्टेट प्रेसीडेंट अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव के तौर पर पहचान हुई है। इन सबसे बड़ी बात ये है कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि कांग्रेसियों के प्रदर्शन के लिंक बाहरी शक्तियों से हैं। आरोपियों ने एआई समिट के दौरान उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में घुसपैठ की है।
भारत-यूएस ट्रेड डील का किया था विरोध
दरअसल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें इंडिया-यूएस ट्रेड डील कंप्रोमाइज्ड जैसे आपत्तिजनक नारे वाली टीशर्ट के लहराई थी। इतना ही नहीं, इन लोगों ने सरकारी कार्यों में बाधा डालते हुए पुलिस पर भी हमला किया था। अब इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि मामले की कड़ी जांच होनी चाहिए।

















