उत्तर प्रदेश के बरेली से दोस्ती को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक मुस्लिम युवती ने अपनी हिन्दू सहेली को अपने जाल में फंसाकर अपने ही भाई से दुष्कर्म करवाया। ऐसा करने के लिए उसने पीड़िता को फंसाकर अपने घर में बुलाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाया।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा है। स्कूल में ही उसकी दो मुस्लिम सहेलियां थी। पीड़िता उन दोनों को अपना दोस्त मानती थी, लेकिन वे दोनों इस दोस्ती की आड़ में कुछ और ही षड्यंत्र रच रही थीं। इसी योजना के तहत वो उसे बहाने से घर बुलाकर ले गईं, फिर नशीला पदार्थ देकर अपने भाई अनस को सौंप दिया। अनस ने उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। रविवार को छात्रा की शिकायत पर नवाबगंज थाने में अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों व माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित का आरोप है कि अनस व उसकी बहनों ने धमकाया कि शिकायत की तो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल देंगे।
अपनी मां के साथ रहती है पीड़िता
पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं, इसलिए वह अपनी माँ के साथ बरेली जिले के एक गाँव में रहती है। उसने बताया कि शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी। छोटा भाई वहाँ कुछ देर रुककर लौट आया। दोपहर को छुट्टी होने पर उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग दो मुस्लिम बहनों ने रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि घर पर जरूरी काम है, इसलिए साथ चलो। उसने मना किया तो नशीला खाद्य पदार्थ देकर बेसुध कर दिया।
सहेलियाँ अपने घर ले गईं। नशे में होने के कारण विरोध नहीं कर पा रही थी, मगर मस्तिष्क काम कर रहा था। वहाँ दोनों सहेलियों ने एक कमरे में बंद कर दिया, जहाँ उनका भाई अनस पहले से था। उसने दुष्कर्म किया। कमरे के बाहर दोनों सहेलियाँ व उसके अम्मी और अब्बू भी थे। दुष्कर्म कर अनस भाग गया। छात्रा के पिता के अनुसार, शनिवार शाम को उसे तलाशने निकले थे। इसकी भनक लगने पर अनस के स्वजन बेटी को बेसुध अवस्था में गाँव के बाहर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो, षड्यंत्र रचने, धमकाने, आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी लिखी गई है।














