स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा थाना कोतवाली जनपद देहरादून उत्तराखंड में 4 फ़रवरी से एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्ष में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान देवरिया के गांव सुरजीपुर निवासी नीतीश कुमार और भास्कर नैथानी निवासी मोहल्ला सरस्वतीपुरम, देहरादून के रूप में हुई है।
एडिक्युटी कंपनी द्वारा कराई जा रही एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल कराई जा रही थी। इनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, राउटर बरामद हुए। लैन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था । अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि आवश्यक विधिक कारवाही की जा रही है।
















