यूट्यूबर शादाब जकाती का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। आरोप है कि शादाब जकाती ने दिव्यांगों का उपहास उड़ाते हुए वीडियो बनाया है। शादाब ने इस वीडियो को यू ट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे वायरल कर दिया है। मेरठ जनपद में दिव्यांग कल्याण समिति ने इस मामले पर आक्रोश व्यक्त किया है। समिति के पदाधिकारियों ने मेरठ पुलिस से शिकायत की है।
समिति के प्रवक्ता गौतम तोमर ने शादाब जकाती पर दिव्यांग एक्ट अधिनियम 2016 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की गई है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शादाब के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो दिव्यांग कल्याण समिति इस मामले में धरना-प्रदर्शन करेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने मामले जांच कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि इंफ्लुएंसर शादाब जकाती ने एक वीडियो बनाई। इसमें वो किसी और से अपनी टांगे तुड़वाने के फायदे बताते हुए कह रहा है कि सरकार दिव्यांगों को 2 लाख रुपए दे रही है।

















