‘लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मोहम्मद आसिफ ने रितेश कुमार मौर्य बनकर एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। शादी करने के बाद पीड़िता को अपने गृह जनपद हरदोई ले गया और वहां पर पीड़िता का कन्वर्जन करा दिया। पीड़िता का नाम बदलकर मुस्लिम नाम रख दिया गया। पीड़िता को जबरदस्ती इस्लामिक नियम मानने के लिए बाध्य किया गया। पीड़िता को जबरदस्ती मांस खिलाने का भी प्रयास किया गया।
पीड़िता का यह भी आरोप ने उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तीन बेटियां है, तीसरी बेटी दो वर्ष की है। पीड़िता ने लखनऊ के थाना सआदतगंज में शिकायत की है। पीड़िता लखनऊ के सआदतगंज की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि आसिफ ने हरदोई में अपने घर ले जाकर जबरदस्ती कन्वर्जन कराया। कन्वर्जन कराने के बाद उसके पति और ससुरालवालों ने कलमा पढ़वाया। वो लोग रोज नमाज पढ़वाते थे। कुछ समय बीत जाने के बाद आसिफ, पीड़िता को लखनऊ ले आया। लखनऊ में तीन बेटियां पैदा हुईं। अब आसिफ ने पीड़िता को छोड़ दिया है। वह किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है।
पीड़िता का कहना है कि ससुरालवालों ने उसकी दोनों बेटियों को अपने पास रख लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। शादी को लगभग 10 साल हो गए हैं। महिला ने पति से गुजरा भत्ता की मांग की है। इसके लिए महिला ने पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया है।















