देहरादून । भाजपा ने सहसपुर मे इस्लामिक शिक्षण संस्थान के लिए आबंटित भूमि को लेकर कांग्रेस की मंशा पर घेरेबंदी करते हुए सवाल किये है। पार्टी ने आशंका जतायी कि कहीं 2022 के चुनाव मे सुर्खियां बनी मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए आबंटित जमीन से कनेक्शन तो नही था। कांग्रेस को इस पर स्थिति साफ करनी चाहिए।
दिल्ली स्थित ट्रस्ट और उसके संबंधों पर उठे सवाल
उक्त भूमि मे ट्रस्ट का पता बहादुर शाह जफर मार्ग दिल्ली बताया गया है जिसके अध्यक्ष डॉ महमूद असद मदनी है। उनका संबंध दारुल उलूम और जमीयत उलेमा ए हिंद से है। यह भूमि तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेस सरकार के समय इस्लामिक सेंटर बनाने के प्रयोजन में दी जानी थी।
कांग्रेस सरकार की मंशा पर भाजपा का सवाल
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सीएम धामी प्रदेश मे लैंड जिहाद और प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज होने की कोशिशों पर लगातार नजर बनाये हुए है और कड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार ऐसी क्या जरूरी था कि देश के प्रमुख रक्षा संस्थान की आपत्ति को दरकिनार कर मंजूरी देने का प्रयास किया गया।
डेमोग्राफी बदलने की साजिश का आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व मे बोये गए बीजों के नतीजे अब बाहर निकलने लगे हैं। कोर्ट से भी राहत न मिलने पर अब वहाँ पर समुदाय विशेष को बसाने की योजना शुरू हो गयी है और यही तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाले एवं प्रदेश की डेमोग्राफी परिवर्तित करने वाले षड्यंत्रकारी चाहते थे।
भूमि की प्लाटिंग और हाईकोर्ट के निर्देश
चौहान ने कहा कि उक्त भूमि पर हुई प्लाटिंग मे जो छोटे छोटे प्लाट बिके है उनमे सभी समुदाय विशेष के है। वहीं हाई कोर्ट भी भूमि का लैंड यूज कृषि ही रखने का निर्देश पहले ही दे चुका है।
2022 की मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद से कनेक्शन का सवाल
उन्होंने कहा कि अब यह सवाल भी उभर कर सामने आया है कि वर्ष 2022 मे जिस मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा सुर्खियों मे आया था, क्या यह वही जमीन तो नही ? क्योकि तब इसी क्षेत्र मे इस यूनिवर्सिटी को बसाने की बात सामने आयी थी।
डेमोग्राफी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: भाजपा
चौहान ने कहा कि किसी भी सूरत मे राज्य की डेमोग्राफी के साथ खिलवाड को बर्दाश्त नही किया जायेगा। भाजपा सरकार राज्य की संस्कृति के सरंक्षण के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ अब तक 11 हजार एकड़ से अधिक जमीन को कब्जा मुक्त करवा चुकी है।
सॉफ्ट टारगेट इलाकों की प्रशासनिक जांच
ऐसे स्थानों की जिला प्रशासन पड़ताल कर रही है जो क्षेत्र डेमोग्राफी चेंज के लिए सॉफ्ट टारगेट हैं।
भाजपा का आरोप: साजिशन बसावट नहीं होने दी जाएगी
उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय की जमीन सुनियोजित तरीके से लेकर समुदाय विशेष को आबंटित कर जब शिक्षण संस्थान को खोलने मे आसान नही रहा तो फिर उस भूमि पर साजिशन समुदाय विशेष की बसागत को सफल नही होने दिया जायेगा।
सीएम के संज्ञान में मामला, जल्द होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि मामला सीएम के संज्ञान मे है और जल्दी ही जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कारस्तानी से जनता वाक़िफ़ है और उसे सबक सिखाने को तैयार है।
















