देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में इन कीमती धातुओं के दामों में तेज बदलाव ने निवेशकों से लेकर आम खरीदारों तक सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खासकर शादी-ब्याह के मौसम में लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि सोना अभी खरीदें या कुछ दिन और इंतजार करें। 29 जनवरी को सोने और चांदी ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ था। इस दिन चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यह दोनों धातुओं का ऑल टाइम हाई माना गया। हालांकि इसके बाद बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली और कुछ ही दिनों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गईं।
बजट के बाद भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति के कारण कुछ समय के लिए सोने-चांदी के दामों में फिर तेजी आई। लेकिन 5 फरवरी को एक बार फिर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 1,326 रुपये की गिरावट आई और यह 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में करीब 26 हजार रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट देखी गई और इसका भाव 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया। आज एक बार फिर बाजार की नजरें सोने और चांदी की कीमतों पर टिकी हुई हैं। निवेशक जहां सही मौके की तलाश में हैं, वहीं आम लोग भी सोच रहे हैं कि क्या यह खरीदारी का सही समय है या नहीं? खबर लिखे जाने के समय सोने और चांदी के ये ताजा भाव थे।
लखनऊ और भागलपुर में सोने के ताजा भाव
अगर आज लखनऊ की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,14,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है।
वहीं भागलपुर में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,700 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
दिल्ली और पटना में सोने के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
पटना में भी लगभग यही हाल है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये, 22 कैरेट 1,39,700 रुपये और 18 कैरेट 1,14,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
यह भी पढ़ें- Silver Price Today: 7 दिन में चांदी ₹1.90 लाख हुई सस्ती, क्या अब ₹2 लाख के नीचे जाएगी कीमत? जानिए गिरावट की बड़ी वजह
अन्य शहरों में सोने के भाव
देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,50,470 रुपये, जयपुर में 1,50,400 रुपये, कानपुर में 1,50,460 रुपये और भोपाल में 1,50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
इंदौर में सोने का भाव 1,50,580 रुपये, चंडीगढ़ में 1,50,510 रुपये और रायपुर में 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए यह समय थोड़ा असमंजस भरा जरूर है, लेकिन बाजार पर नजर बनाए रखकर सही मौके पर खरीदारी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।












