उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में देवा शरीफ की दरगाह पर हिंदू युवक के साथ अनायास मारपीट की गई। हिंदू युवक के माथे का तिलक जबरदस्ती धुलवाया गया। उसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और पीड़ित युवक की तहरीर एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद का रहने वाला युवक हरीश शर्मा अपने पड़ोस की एक मुस्लिम महिला के साथ देवा शरीफ दरगाह पर गया हुआ था। मुस्लिम महिला दरगाह पर चादर चढ़ाने अंदर गई थी। हरीश शर्मा बाहर चने की दुकान पर खड़े थे। तभी पीछे से एक मुस्लिम युवक जो टोपी लगाए हुए था। उस युवक ने “ओय पंडित” कहकर आवाज दी और इसके बाद हरीश शर्मा की गर्दन दबा दिया।
पीड़ित युवक का कहना है कि मुस्लिम युवकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही अभियुक्तों को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











