राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा- भारत प्रतिस्पर्धा को है तैयार
August 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा- भारत प्रतिस्पर्धा को है तैयार

राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, भारत की वैश्विक भूमिका, व्यापार समझौते और कांग्रेस की राजनीति पर कड़े तंज कसे।

Written byएजेंसीएजेंसी — edited by Shivam Dixit
Feb 5, 2026, 08:44 pm IST
inभारत, दिल्ली

नई दिल्ली (हि.स.) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि भारत आज विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है और दुनिया के देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने को आतुर हैं। भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए समझौते ने दुनिया को भरोसा दिया है और अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते ने इसे गति का एहसास कराया है। वर्तमान में दुनिया में वैश्विक दक्षिण (विकासशील देश) चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसका सूत्रधार भारत है और वैश्विक मंचों पर उनकी आवाज बुलंद कर रहा है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उत्तर

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक नारे ‘मोहब्बत की दुकान’ को जुमला बताया और कहा कि ऐसा कहने वालों के अंदर असल में नफरत भरी है।

विपक्ष उनकी सरकार की उपलब्धियां के चलते ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रहा है।

गालियों पर टिप्पणी

प्रधानमंत्री ने कहा, “लोग मुझे पूछते हैं कि मेरी सेहत का राज क्या है और मैं कहता हूं कि मैं रोज दो किलो गाली खाता हूं।”

कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसा और कहा कि चोरी इनका पुश्तैनी पेशा रहा है और उन्होंने एक गुजराती (महात्मा गांधी) का सरनेम चुरा लिया। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के भाजपा नेता नवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सदन के एक सदस्य को सिख होने के कारण ऐसा कहा गया। उन्होंने कांग्रेस पर भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान करने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कल लोकसभा में पेपर उछाले जाने की घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि विपक्ष ने इस दौरान चेयर पर मौजूद पूर्वोत्तर के एक साथी और आंध्र प्रदेश के एक दलित सदस्य का अपमान किया है।

सिख समुदाय के अपमान का आरोप

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के कितने ही टुकड़े हुए हैं, कितने लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, लेकिन किसी और को उन्होंने (राहुल गांधी) गद्दार नहीं कहा। उन्होंने उस सदस्य (बिट्टू) को गद्दार इसलिए कहा, क्योंकि वे एक सिख हैं। यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था। कांग्रेस में सिखों के प्रति जो कूट-कूटकर नफरत भरी हुई है।”

विपक्ष का हंगामा और सदन से बहिर्गमन

राज्यसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान पहले विपक्ष ने शोर-शराबा किया और कुछ समय बाद सदन से बाहिर्गमन किया। बाकी समय प्रधानमंत्री ने विपक्ष की अनुपस्थिति में चर्चा का जवाब दिया। नारेबाजी के दौरान प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खड़े होकर नारे लगाने पर कहा कि उनकी आयु अधिक है और वे चाहते हैं कि वे अपनी सीट पर बैठकर नारे लगाएं। वहीं विपक्ष के बाहर जाने पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले थक के बाहर चले गए हैं।

सदानंद मास्टर को अभिनंदन

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राज्यसभा सदस्य सदानंद मास्टर के चर्चा में भाग लेने और पहली बार सदन में बोलने पर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि वैचारिक असमानता के कारण एक शिक्षक (सदानंद मास्टर) के पैर काट दिए गए। इसके लिए इंडी अलायंस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, “कटे हुए पैर से वे जिंदगी गुजार रहे हैं, लेकिन संस्कार इतने ऊंचे हैं कि वाणी में भी अपशब्द नहीं निकलता है। ऐसे व्यक्तित्व को, सदानंदन जी मास्टर को मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। क्योंकि इतने हमले के बाद भी देश की सेवा का अपना व्रत जारी रखा और आज देश के नीति-निर्धारण में अपना योगदान दे रहे हैं।”

युवाओं के लिए अवसर और असमानता पर टिप्पणी

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए आज अवसर ही अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि विडंबना की बात है कि खुद को राजा मानने वाले असमानता की बात कर रहे हैं। “कुछ लोग खुद को राजा मानते हैं और आर्थिक असमानता की बात कर रहे हैं, यही दिन देखने को रह गए थे।”

तृणमूल कांग्रेस और घुसपैठ पर निशाना

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी सदस्य सदन में घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के समृद्ध देश अपने यहां से गैरकानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है। वहीं हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाला जा रहा है। देश का नौजवान ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा।

आर्थिक सुधार और सरकारी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने पर बैंकिंग क्षेत्र में गैर निष्पादित संपत्ति बहुत ज्यादा थी। उनकी सरकार के प्रयास से आज यह 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के निगम आज संभल रहे हैं। आज नीति आयोग बहुत तेजी से काम कर रहा है। आकांक्षी जिलों से जुड़ी योजना दुनिया के लिए प्रेरणा बन रही है। प्रगति प्लेटफार्म से देश के विकास को गति मिली है और 85 लाख करोड़ की अटकी परियोजनाएं पूरी हुई हैं।

Topics: विपक्ष वॉकआउटभारत यूरोपीय संघ समझौताप्रधानमंत्री मोदीOpposition Walkoutराहुल गांधीRahul Gandhi statementराज्यसभाराष्ट्रपति अभिभाषणPM Modi Rajya Sabha speechModi attacks Congressकांग्रेस हमलाIndia EU trade deal
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Rahul Gandhi

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों को पैसे बांटने का आरोप, मुख्यमंत्री ने कहा-छानबीन की जाएगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी चेयरपर्सन सोनिया गांधी (बाएं से)

‘वंदे मातरम् के पूर्ण गायन से कांग्रेस का इनकार करना राष्ट्र और संविधान का अपमान’

केंद्रीय गृहमंत्री, अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह बोले-मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम को बांटकर कांग्रेस ने देश के बंटवारे की नींव रखी

नैनीताल: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी को बताया असंस्कारी, मंच पर फूहड़ नाटक और अमर्यादित भाषा की निंदा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संदीप दीक्षित

और कितना नीचे गिरेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने PM मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, इटली की पीएम मेलोनी का भी अपमान

BJP नेता कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भगोड़े हैं राहुल….

Load More

ताज़ा समाचार

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव को घेरने जाते कर्मचारी

पुरानी पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव घेरने गए कर्मचारियों पर चली वाटर कैनन

भोपाल में 31वीं पावस व्याख्यानमाला के आयोजन पर पुस्तक का विमोचन करते नरेंद्र सिंह तोमर। साथ में अन्य गणमान्य।

31वीं पावस व्याख्यानमाला: भोपाल में साहित्य, अध्यात्म और सामाजिक समरसता पर जुटे विद्वान

कनॉट प्लेस से गुजरती संस्कृत शोभायात्रा

Video : संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी दिल्ली, भव्य शोभायात्रा के साथ संस्कृत सप्ताह महोत्सव का शुभारम्भ

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायु सेना ने पूरे किए ‘पिच ब्लैक’ और ‘उदारा शक्ति’ अभ्यास, हिंद-प्रशांत में दिखाई सामरिक ताकत

बैठक के मंच पर विराजमान हैं श्री मोहनराव भागवत और श्री दत्तात्रेय होसबाले

अखिल भारतीय समन्वय बैठक : कार्य विस्तार और संवाद पर जोर

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, 850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन

संत समागम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत

बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज

बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, चीन के 20 नागरिकों समेत 24 क्रू मेंबर थे सवार

राखी का वो इतिहास जो कम लोग जानते हैं: जब एक धागे ने पूरे बंगाल को जोड़ा

Gold Silver Price Today

Gold Rate Today: सोने में फिर आया जबरदस्त उछाल, 19 हजार रुपये महंगा हुआ भाव

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies